फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Cadets of Lalitpur won the championship trophy for the seventh time

एनसीसी के वार्षिक प्रशिक्षण शिविर में कैडिटों ने फिर साबित की श्रेष्ठता

Sun, 21 Nov 2021 12:33 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 21 Nov 2021 12:33 AM IST
विज्ञापन
Cadets of Lalitpur won the championship trophy for the seventh time
ललितपुर। 56 उत्तर प्रदेश एनसीसी बटालियन झांसी के तत्वावधान में बटालियन परिसर झांसी में आठ नवंबर से 17 नवंबर तक आयोजित वार्षिक प्रशिक्षण शिविर-191 के समापन समारोह में नेहरू महाविद्यालय ललितपुर के एनसीसी कैडेटों ने सातवीं बार चैंपियनशिप ट्रॉफी जीती।
विज्ञापन

नेहरू महाविद्यालय के एनसीसी अधिकारी एवं शिविर के ट्रेनिंग अफसर कैप्टन पंकज शर्मा ने बताया के कैंप कमांडेंट कर्नल एचएम प्रिंजा, एडम अफसर मेजर आदिति सिंह, सूबेदार मेजर जयप्रकाश, तीन जेसीओ एवं 19 एनसीओ द्वारा शिविर में विभिन्न विद्यालयों, महाविद्यालय एवं विश्वविद्यालय के 384 कैडेटों ने हिस्सा लिया था। इनको तीन कंपनियों में विभक्त कर उनमें साहचर्य, जीवन जीने, अनुशासित रहने के साथ ही शारीरिक प्रशिक्षण, ड्रिल के बुनियादी उसूल की सिखलाई, मानचित्र अध्ययन, प्वाइंट टू राइफल सहित हत्यारों को खोलने जोड़ने एवं उनके माध्यम से फायरिंग रेंज पर ले जाकर फायरिंग का प्रशिक्षण प्रदान कराया गया। शिविर में अनेक प्रशिक्षण प्रतियोगिताओं का भी आयोजन कराया गया, जिनमें तंबू निर्माण, टग ऑफ बार, मार्च पास्ट ड्रिल प्रतियोगिता शामिल रही।
विज्ञापन

नेहरू महाविद्यालय के एनसीसी कैडेटों द्वारा प्रत्येक प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए सीनियर डिवीजन की अल्फा कंपनी के रूप में प्रतिष्ठित ड्रिल प्रतियोगिता में कमांडर अंडर ऑफिसर छत्रसाल के नेतृत्व में शानदार मार्च पास्ट का प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त करते हुए सातवीं बार वार्षिक चैंपियन ट्रॉफी पर अपना कब्जा बरकरार रखा। एनसीसी बटालियन के कमान अधिकारी कर्नल एचएम प्रिंजा ने अल्फा कंपनी के सर्वश्रेष्ठ कंपनी कमांडर कैप्टन पंकज शर्मा को चुने जाने पर बधाई दी और समस्त नेमवि कैडेटों के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन की सराहना की। साथ ही लेफ्टिनेंट धीरेंद्र यादव, लेफ्टिनेंट विजय यादव एवं लेफ्टिनेंट संजीव शुक्ला द्वारा भी नेमवि कैडेटों की सराहना करते हुए उनके प्रदर्शन की भूरी भूरी प्रशंसा की। महाविद्यालय के प्राचार्य अवधेश अग्रवाल ने कैडेट्स को बधाई दी। इस अवसर पर डॉ. संजीव कुमार शर्मा, डॉ. सुधाकर उपाध्याय, डॉ. रामकुमार रिछारिया, डॉ. जितेंद्र राजपूत सहित अंडर ऑफिसर सुंदरम सिंह एवं सार्जेंट आशीष प्रजापति और महेंद्र प्रजापति समेत सभी विजयी कैडेट्स भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed