{"_id":"571924f14f1c1bcf4f8b4d08","slug":"cable-fire-half-the-city-was-paralyzed-for-five-hours-of-power","type":"story","status":"publish","title_hn":"केबल में लगी आग, पांच घंटे ठप रही आधे नगर की बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केबल में लगी आग, पांच घंटे ठप रही आधे नगर की बिजली
Lalitpur
Updated Fri, 22 Apr 2016 12:37 AM IST
विज्ञापन
केबल में लगी आग, पांच घंटे ठप रही आधे नगर की बिजली
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ललितपुर। गल्ला मंडी सब स्टेशन में आउट गोइंग आयल सर्किट ब्रेकर (ओसीबी) की केबल में आग लगने से आधे शहर की बिजली पांच घंटे तक ठप रही। वहीं, आईटीआई के पास एक ट्रांसफार्मर में ओवरलोडिंग के कारण आग लग गई, जिससे बिजली आपूर्ति प्रभावित रही।
गल्ला मंडी स्थित 66/33 केवी सब स्टेशन में स्थापित फीडर नंबर एक, तीन, चार, पांच, नेहरू नगर, राजघाट, देवगढ़, चंदेरा फीडरों के माध्यम से आधे शहर समेत 84 गांवों को बिजली आपूर्ति प्रदान की जाती है। बृहस्पतिवार की सुबह 6.45 बजे फीडर नंबर एक की ओसीबी मशीन में ओवरलोड के कारण अचानक जोरदार धमाके की आवाज के साथ आग लग गई। इस कारण 66 केवी के अंतर्गत आने वाले फीडर नंबर एक, तीन, राजघाट, देवगढ़ और चंदेरा की बिजली आपूर्ति बंद हो गई।
ड्यूटी पर तैनात विद्युत कर्मियों ने तत्काल उच्च क्षमता के ट्रांसफार्मर के पीछे टीपीएम काटकर आपूर्ति बंद की और बालू डालकर आग किसी प्रकार बुझाई गई। इसकी जानकारी अवर अभियंता व एसडीओ को दी गई। इस पर विद्युत अधिकारी मौके पर पहुंचे और केबल बदलने का कार्य शुरू किया। केबल जलने का प्रभाव यहां स्थापित 33 केवी के अंतर्गत आने वाले मुहल्ला नेहरू नगर, चार और पांच नंबर फीडरों की आपूर्ति पर भी पड़ा। इस कारण आधे नगर की आपूर्ति सुबह से दोपहर तक ठप रही।
विज्ञापन
उधर, 33 केवी के अंतर्गत आने वाले फीडरों की आपूर्ति सुबह 7.25 बजे सुचारु की गई, लेकिन पांच मिनट बाद नेहरू नगर फीडर के अंतर्गत आईटीआई के पास स्थापित सौ केवी के ट्रांसफार्मर में आग की सूचना मिलते ही आपूर्ति बंद करनी पड़ी। तब से लगातार 66 के साथ-साथ 33 केवी लाइन के अंतर्गत आने वाले सभी फीडरों की आपूर्ति दोपहर 12.20 बजे गुल रही।
मौके पर पहुंचे अवर अभियंता, एसडीओ और लाइनमैन स्टाफ ने फीडर नंबर एक की केबल की जांच की, जिस पर पूरी केबल जली पाई गई। विभाग के पास दूसरी केबल मौके पर उपलब्ध नहीं होने के कारण नेहरू नगर की आधी केबल काटकर फीडर नंबर एक की आउटगोइंग मशीन में जोड़कर दोपहर 12.20 बजे बिजली आपूर्ति सुचारु की जा सकी। आईटीआई के पास ट्रांसफार्मर की आग पर कड़ी मशक्कत के बाद काबू पाया गया। विद्युत कर्मियों द्वारा ट्रांसफार्मर की खराबी को ठीक किया, तब जाकर बिजली आपूर्ति हो सकी। इस कारण आधे शहर की बिजली करीब पांच घंटे ठप रही।