{"_id":"6a53f907af49866ae30de2af","slug":"cabinet-minister-nandis-recovered-birthday-celebrated-with-fruit-distribution-lalitpur-news-c-131-1-ltp1017-159496-2026-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: फल वितरित कर कैबिनेट मंत्री नंदी का मनाया पुनर्प्राप्त जन्मोत्सव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: फल वितरित कर कैबिनेट मंत्री नंदी का मनाया पुनर्प्राप्त जन्मोत्सव
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सिलावन। प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता ‘नंदी’ का पुनर्प्राप्त जन्मोत्सव रविवार को धूमधाम से मनाया गया। व्यापारियों और भाजपा नेताओं ने सीएचसी में भर्ती मरीजों व तीमारदारों में फल वितरित किया। उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं सफल सार्वजनिक जीवन की कामना की।
वक्ताओं ने बताया कि कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल ''''नंदी'''' हमेशा व्यापारियों की लड़ाई लड़ते रहे हैं, लेकिन कुछ उन्मादी प्रवृत्ति के लोगों को यह रास नहीं आया। 12 जुलाई 2010 को वह अपने घर के सामने मंदिर दर्शन के लिए जा रहे थे, तभी उन पर आरडीएक्स रिमोट नियंत्रित बम से प्राण घातक हमला किया गया था। जिसमें वह बाल-बाल बच गए थे। इस हमले में उन्हें पुनर्प्राप्त जीवन मिला। इसी के चलते पूरे में 12 जुलाई को पुनर्प्राप्त जन्मोत्सव मनाया जाता है। इस मौके पर रितेश सराफ, मोनू सिंघई, पूर्व सभासद बृजेश रिछारिया, दीपक तिवारी, आनंद पांडेय, गोलू शुक्ला आदि लोग मौजूद रहे।