फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   By the grace of Guru we got the path of religion: Singhai

गुरु की कृपा से हमें धर्म पथ मार्ग मिला: सिंघई

Wed, 07 Feb 2024 01:11 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 07 Feb 2024 01:11 AM IST
विज्ञापन
By the grace of Guru we got the path of religion: Singhai
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

महरौनी। संयम के उत्कृष्ट साधना पथ पर अग्रसर ब्रह्मचारी रविंद्र सिंघई, ब्रह्मचारी निहालचंद एवं ब्रह्मचारी जिनेश भोपाल की मेंहदी रस्म, विनौली यात्रा महोत्सव 11 फरवरी को भव्य समारोह के रूप में होगा।

आचार्य विशुद्ध सागर के आशीर्वाद से नगर के ब्रह्मचारी रविंद्र सिंघई की भव्य जिनेश्वरी दीक्षा 22 फरवरी को मप्र के रतलाम में होने जा रही है। दीक्षा के पूर्व गोदभराई की रस्म श्री यशोदय अंतरराष्ट्रीय तीर्थ स्थल पर संपन्न हुई। उन्हें कमेटी ने मुकुट पहनाकर सम्मानित किया। सुधासागर यशोदय महिला मंडल ने गोदभराई की रस्म निभाई। ब्रह्मचारी रविंद्र सिंघई ने कहा कि गुरु की कृपा से आज हमें धर्म पथ मार्ग मिला है और जीवन का अंत संयम पथ पर बढ़ते हुए धर्म ध्यान में होगा। कमेटी के पदाधिकारी ने श्रीफल अर्पित किया। इस मौके पर सुधासागर यशोदय महिला मंडल की अध्यक्ष रश्मि मलैया, ममता सराफ, प्रीति मवई, लवली शास्त्री, सितारा खजांची, संध्या मोदी, सुमन सराफ, जूली नुना, ममता मलैया, रजनी सराफ, अमृता चौधरी, वंदना मिठया आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed