फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Buses were not seen on the roads, passengers remained helpless

सड़कों पर नजर नहीं आईं बस, यात्री रहे बेबस

Sat, 19 Feb 2022 01:38 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 19 Feb 2022 01:38 AM IST
विज्ञापन
Buses were not seen on the roads, passengers remained helpless
ललितपुर। जिले में रोडवेज और प्राइवेट बसों के चुनाव में लगने से यात्रियों के लिए सफर करना मुश्किल हो रहा है। लगातार दूसरे दिन यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। हाल यह रहा कि कुछ यात्रियों ने लोडिंग वाहनों में सफर किया, तो कुछ टैक्सी पर लटककर गंतव्य तक पहुंचे। बसों के अभाव में बस स्टैंड आई सवारियों को टैक्सी से अधिक पैसे चुुका कर यात्रा करने को मजबूर होना पड़ा।
विज्ञापन

जिले में कल होने वाले मतदान को लेकर बसों समेत कई चार पहिया वाहनों का अधिग्रहण किया गया है। इससे यातायात व्यवस्था चरमरा गई है। वाहनों का अधिग्रहण हो गया, लेकिन कोई अन्य व्यवस्थाएं न होने से लोगों के लिए सफर करना संकट बन गया।
विज्ञापन

शुक्रवार को लगातार दूसरे दिन भी सड़कों पर बसें नजर नहीं आईं। सवारियां अपने गंतव्य को जाने के लिए सड़कों पर बसों की राह देखतीं रहीं, लेकिन बस नहीं मिली। अधिक समय बीतने के बाद डग्गामार वाहनों का सहारा लिया। कुछ ने टैक्सियों में बैठकर यात्रा की। अधिकांश सवारियां जान जोखिम में डालकर यात्रा करने को मजबूर हो गईं। वहीं टैक्सी चालकों ने भी अवसर समझ कर अधिक पैसे वसूल किए। साधनों के अभाव में सवारियों को मजबूरन ही अधिक पैसे चुकाने पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोडिंग वाहन में लदकर की यात्रा
सवारियां सड़कों पर बसों का इंतजार करती रहीं, अधिक देर बीतने के बाद वाहन न मिलने पर आने वाले वाहनों को रोकती रहीं। वाहन रुकने पर खड़े होकर यात्रा करने को मजबूर हो गए। ऐसा ही हाल शहर में पिसनारी के पास राजघाट रोड का रहा। जहां पर खड़ी सवारियां एक लोडिंग वाहन को रोका और उसमें खड़े होकर भी यात्रा करने को तैयार होकर सफर तय किया।
विधानसभा चुनाव के मतदान में बसों व अन्य वाहनों को लगाया गया है। अभी यह समस्या दो दिन और बनी रहेगी। इसके बाद नियमित संचालन कराया जाएगा।
- एसएल गौड़, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed