{"_id":"6629f815d710005cd506f15f","slug":"bus-full-of-wedding-guests-went-out-of-control-and-overturned-2024-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur: बरातियों से भरी बस अनियंत्रित होकर पलटी, डेढ़ दर्जन बराती हुए घायल, दो झांसी रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur: बरातियों से भरी बस अनियंत्रित होकर पलटी, डेढ़ दर्जन बराती हुए घायल, दो झांसी रेफर
Thu, 25 Apr 2024 11:58 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, ललितपुर
अमर उजाला नेटवर्क, ललितपुर
Published by: विजय पुंडीर
Updated Thu, 25 Apr 2024 11:58 AM IST
सार
दुर्घटना की सूचना मिलने पर एसडीएम सदर चंद्रभूषण प्रताप व सीओ सदर अभय नारायण राय सहित पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। यहां दो की हालत गंभीर होने पर उन्हें झांसी रेफर किया गया। मौके पर एसडीएम सदर, सीओ सदर सहित पुलिस पहुंच गई थी।
विज्ञापन
Lalitpur Accident
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गुरुवार की सुबह शादी के बाद बरातियों को लेकर वापस लौट रही बस राजघट रोड पर अनियंत्रित होकर पलट गई। जिससे बस में सवार 24 से अधिक बराती घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। यहां दो की हालत गंभीर होने पर उन्हें झांसी रेफर किया गया। मौके पर एसडीएम सदर, सीओ सदर सहित पुलिस पहुंच गई थी।
विज्ञापन
सहर के सदनशाह क्षेत्र में स्थित विवाहघर में बुधवार को दिन में एक शादी थी। जिसमे कन्या पक्ष के लोग मध्यप्रदेश के मुंगावली से रिजर्व बस से आए थे। शादी कार्यक्रम होने के बाद गुरुवार की सुबह कन्या पक्ष के सभी बराती बस में सवार होकर वापस मुंगावली को जा रहे थे। अभी बस राजघाट रोड़ पर ग्राम मडवारी के पास पहुंची थी। तभी बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। जिससे बस में सवार लोगो मे चीख पुकार मच गई। गांव के लोगों ने चीख पुकार सुनी तो वह भागकर मौके पर पहुंचे और बस में फसे घायलों को बाहर निकाला।
विज्ञापन
इधर, दुर्घटना की सूचना मिलने पर एसडीएम सदर चंद्रभूषण प्रताप व सीओ सदर अभय नारायण राय सहित पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों रमेश चंद्र, अशोक जैन, शशि जैन, राजकुमार जैन, नरेश जैन, सकुन जैन, ऊषा जैन, राजेश जैन, अरबिंद, विजय जैन, मुकेश, आशा जैन, अरबिंद जैन, शशांक जैन, सुनीता, अर्पित, सरिता, अंनत कुमार, विकास, विजय जैन, दीपाली निवासी अशोकनगर को 108 एम्बुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया गया। यहां दो की हालत गंभीर होने पर झांसी रेफर किया गया। जबकि अन्य को भर्ती कर लिया।
विज्ञापन