फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Bus collides with bike on highway, two killed

Lalitpur News: हाईवे पर बस ने बाइक को मारी टक्कर, दो की मौत

Sat, 11 Oct 2025 12:37 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 11 Oct 2025 12:37 AM IST
विज्ञापन
Bus collides with bike on highway, two killed
बिरधा/ललितपुर। करवा चौथ के दिन शुक्रवार को दो महिलाओं के सुहाग उजड़ गए। कोतवाली सदर अंतर्गत बिरधा के पास हाईवे पर तेज रफ्तार बस ने बाइक को टक्कर मार दी। 40 वर्षीय गंगाराम साहू और 30 वर्षीय राजेश साहू निवासी बिरधा की मौके पर ही मौत हो गई। बस करीब एक किलोमीटर तक बाइक को भी घसीट ले गई।
विज्ञापन

मृतक गंगाराम के चचेरे भाई कंछेदी साहू के मुताबिक शुक्रवार सुबह उसका भाई गंगाराम बाइक से अपने खेत पर जा रहा था। साथ में गांव का राजेश कुशवाहा भी था। वे लोग झांसी-सागर नेशनल हाईवे पर पहुंचे थे कि सागर की ओर से आ रही सवारियों से भरी बस ने बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। गंगाराम व राजेश की मौत हो गई। दुर्घटना के बाद बस रोकने के बजाय चालक ने स्पीड और बढ़ा दी। इससे बस के बोनट में फंसी बाइक भी सड़क पर घिसटती रही। हादसा देख बस की सवारियां चिल्लाने लगी तो चालक ने एक किलोमीटर की दूरी पर बस को रोक दिया और भाग गया।
विज्ञापन

हादसे के बाद भारी संख्या में ग्रामीण एकत्रित हो गए। बिरधा चौकी पुलिस भी पहुंच गई और बस को कब्जे में ले लिया। मृतक गंगाराम अपने मां-बाप का इकलौता पुत्र था और उसके एक पुत्र व एक पुत्री है। जबकि, मृतक राजेश चार भाइयों में तीसरे नंबर का था और उसके तीन पुत्रियां हैं। दोनों ही खेती किसानी कर अपने परिवार का पालन पोषण करते थे। करवा चौथ के दिन दो महिलाओं का सुहाग उजड़ने से उनके घर सहित गांव में मातम पसरा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसा ऐसा कि देखकर सिहर उठे लोग : प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हादसा इतना भीषण था कि हाईवे पर खड़े लोग सिहर उठे। उनके मुताबिक बस की रफ्तार करीब 100 किलोमीटर प्रति घंटे थी। टक्कर मारने के बाद दोनों लोगों को बस रौंदते हुए निकल गई। ग्रामीणों का कहना है कि बस में फंसी बाइक के हाईवे पर घिसटने से आग नहीं लगी, नहीं तो बड़ा हादसा हो जाता। गति सीमा का सख्ती से पालन कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed