{"_id":"68e95a4c11160778390d2aca","slug":"bundelkhand-zone-team-hoisted-the-flag-in-volleyball-lalitpur-news-c-131-1-ltp1020-144179-2025-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: बुंदेलखंड जोन की टीम ने वॉलीबाल में फहराया परचम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: बुंदेलखंड जोन की टीम ने वॉलीबाल में फहराया परचम
विज्ञापन
ललितपुर। राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन लखनऊ में किया गया था, जिसमें बुंदेलखंड जोन की महरौनी टीम ने अपना परचम फहराते हुए गोल्ड मेडल हासिल किया।
यह प्रतियोगिता 6-8 अक्तूबर को स्पोर्ट कॉलेज में हुई, इसमें प्रदेश के वन निगम को मिलाकर 11 जोन की टीमों ने प्रतिभाग किया। बुंदेलखंड टीम का नेतृत्व उप प्रभागीय वनाधिकारी महरौनी सतेंद्र सिंह तोमर ने बतौर टीम मैनेजर किया। उनके साथ टीम में मुख्य वन संरक्षक एचबी गिरीश, महेंद्र सिंह, अभय प्रताप, कौशलेंद्र सिंह, नवीन राय, आयुष प्रताप खिलाड़ी शामिल थे। टीम ने एथलेटिक्स, वॉलीबाल, टेबल टेनिस आदि में मेडल अर्जित किए।
वॉलीबाल प्रतियोगिता में बुंदेलखंड जोन को प्रथम पुरस्कार गोल्ड मेडल मिला। बुंदेलखंड वॉलीबाल टीम के कप्तान सतेंद्र सिंह तोमर ने बेहतरीन भूमिका निभाई, उन्हें विभागाध्यक्ष सुनील चौधरी ने ट्रॉफी भेंट की। काफी समय के बाद बुंदेलखंड की टीम को यह पुरस्कार मिला है। टीम में प्रमुख रूप से मुख्य वन संरक्षक बुंदेलखंड जोन एचवी गिरीश ने प्रतिभाग किया। उपप्रभागीय निदेशक सतेंद्र सिंह तोमर ने बताया कि अधिकारियों ने काम के साथ खेल को विशेष महत्व प्रदान किया, जिस कारण यह ट्रॉफी जीत पाए।