फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Bundeli on folk songs townspeople Jume

बुंदेली लोकगीतों पर झूमे नगरवासी

Sat, 12 Dec 2015 01:04 AM IST
ब्यूरो
ब्यूरो Updated Sat, 12 Dec 2015 01:04 AM IST
विज्ञापन
Bundeli on folk songs townspeople Jume
ललितपुर। तुवन मंदिर प्रांगण में चल रहे ललितपुर महोत्सव का 15वां दिन बुंदेली लोकगीतों के नाम रहा। बुंदेली लोकगीत गायक देशराज पटैरिया ने एक से बढ़कर एक लोकगीत प्रस्तुत किए।
विज्ञापन


शुक्रवार को महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रम की शुरुआत सदर विधायक रमेश कुशवाहा, भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष प्रदीप चौबे, समाजवादी पार्टी के नगर अध्यक्ष अजीज कुरैशी और कांग्रेस जिलाध्यक्ष दुर्गा प्रसाद कुशवाहा ने दीप जलाकर किया। अतिथियों ने अपने वक्तव्य में ललितपुर महोत्सव की प्रशंसा की।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि महोत्सव के आयोजन से नगरवासियों को मनोरंजन का साधन प्राप्त हुआ है। नगरपालिका की ओर से शुरू की गई महोत्सव की परंपरा सराहनीय है।

देशराज पटैरिया ने लोकगीतों में मोरे बुंदेखंड मईया बड़ी बड़ी हो गुईयां..., पग मार के चली झटका मार के चली..., नई नई दुल्हन सज गई घुंघटा में दोऊ नैन कजरारे... आदि लोकगीत प्रस्तुत किए। वहीं, सविता यादव ने मोरो सूनो डरो लिलार, बेंदा ले गई लांगुरिया..., गजब रीत चली दुनिया में... आदि गीत गाए। दोनों कलाकारों ने युगल गीत भी प्रस्तुत किए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष सुभाष जायसवाल, अधिशासी अधिकारी राकेश  कुमार, पार्षद अनुराग अन्नू  चौबे,  शरीफ कुरैशी,  जगदीश यादव, इदरीश राइन, अनुराग जैन शैलू, भवानी यादव, महेंद्र  कुमार सिंघई, पार्षद अशोक गुड्डू तिवारी, अशोक पंथ, रमेश  कुशवाहा, अमरदीप रजक, श्रीराम, अफलुल रहमान,भोलू, रजनीश समैया, गिरधारी  यादव  उपस्थित रहे। संचालन दिनेश गोस्वामी  ने किया।


हास्य कवि सम्मेलन आज
शनिवार को महोत्सव में हास्य कवि सम्मेलन होगा। इसमें भाग लेने के लिए साजन ग्वालियरी, कमलेश दुबे रतलाम, बृजेंद्र चकोर धौलपुर, पुष्कर देशमुख नागपुर, लता संगम बालाघाट, सुनील समैया बीना, राखी पटैरिया उज्जैन, डीपी पारदर्शी झांसी आदि कवि आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed