फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Bullion trader dies, four friends injured after uncontrolled car overturns into roadside ditch

Lalitpur News: अनियंत्रित कार सड़क किनारे खाई में पलटने से सर्राफा व्यापारी की मौत, चार दोस्त घायल

Wed, 27 Mar 2024 03:44 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 27 Mar 2024 03:44 AM IST
विज्ञापन
Bullion trader dies, four friends injured after uncontrolled car overturns into roadside ditch
एमपी के चंदेरी से घूमकर लौटते समय ग्राम गनगौरा के पास रास्ते में पलटी कार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। चंदेरी से दोस्तों संग घूमकर लौट रहे सर्राफा व्यापारी की कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में पलट गई, जिससे कार चला रहे सर्राफा व्यापारी की मौत हो गई। कार में सवार उसके चार दोस्त घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। वहीं पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

शहर के मोहल्ला जगदीश मंदिर के पास निवासी श्रीराम सोनी (46) पुत्र सुखनंदन सोनी पेशे से सर्राफा व्यापारी था और कटरा बाजार में बालाजी ज्वैलर्स की दुकान है। सोमवार को होेली का त्योहार होने के चलते श्रीराम सोनी अपने दोस्तों दिलीप सर्राफ डेनिस, अनुराग जैन मोहनी, राजेश जैन बल्ली और राजेश अग्रवाल के साथ कार से मध्य प्रदेश के चंदेरी घूमने के लिए गए थे। शाम को सभी लोग घूमकर घर लौट रहे थे। अभी उनकी कार ग्राम गनगौरा के पास पहुंची थी कि तेज गति से भाग रही कार अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे खाई में जाकर पलट गई, जिससे कार में बैठे पांचों लोग घायल हो गए। हादसा देखकर वहां से गुजर रहे राहगीरों ने कार में फंसे घायलों को बाहर निकाला और 108 एंबुलेंस के जरिए जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने श्रीराम सोनी के शरीर का परीक्षण करने के बाद मृत घोषित कर दिया। जबकि अन्य घायलों को भर्ती कर लिया। सूचना मिलने पर मृतक के परिजन जिला अस्पताल पहुंच गए थे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं घायल राजेश अग्रवाल को उसके परिजन मध्य प्रदेश के सागर में स्थित एक अस्पताल में इलाज के लिए ले गए और वहां भर्ती करा दिया। सीओ सदर अभय नारायण राय ने बताया कि कार अनियंत्रित होकर पलट जाने से सर्राफा व्यापारी की मौत हो गई। जबकि कार में सवार चार अन्य लोग घायल हो गए थे। घायलों का जिला अस्पताल में इलाज कराया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed