फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Bulldozer roars on encroachment behind bus stand

Lalitpur News: बस स्टैंड के पीछे अतिक्रमण पर गरजा बुलडोजर

Wed, 19 Feb 2025 01:51 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 19 Feb 2025 01:51 AM IST
विज्ञापन
Bulldozer roars on encroachment behind bus stand

विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी

ललितपुर। नगर पालिका ने मंगलवार को बस स्टैंड के पीछे जमे अतिक्रमण पर बुलडोजर चलाया। दोपहर में राजस्व विभाग व नगर पालिका के अधिकारी टीम के साथ पहुंचे। जहां पर अवैध रुख से रखे खोखा को हटाया। साथ ही कुछ झोपड़ी ध्वस्त करते हुए निर्माण सामग्री को जब्त कर लिया। मवेशी व्यापारियों को टपरा हटाने के लिए दो दिन का समय दिया गया है।



शहर के मोहल्ला घुसयाना स्थित बस स्टैंड के पीछे लगभग एक माह से अतिक्रमण का दायरा लगातार बढ़ रहा था। यहां पर कई लोगों ने खोखा रखकर कब्जा जमा लिया था। साथ ही कई लोग झोपड़ी बनाकर मवेशी बिक्री का कारोबार कर रहे थे। इसके अलावा इमारती पत्थर समेत अन्य निर्माण सामग्री का स्टॉक किया जा रहा था। बीते दिनों सदर विधायक रामरतन कुशवाहा ने बस स्टैंड के पीछे अतिक्रमण का मुद्दा दिशा की बैठक में उठाया था। इसके बाद नगर पालिका के अधिकारियों ने हटाने की तैयारियां शुरु कर दी थी।
विज्ञापन




मंगलवार को दोपहर में राजस्व विभाग के नायब तहसीलदार घनेंद्र सिंह व अधिशासी अधिकारी दिनेश कुमार टीम के साथ अतिक्रमण हटाने पहुंचे। यहां पर बस स्टैंड के पीछे लंबे समय से रखे खोखा हटाए गए। इसके पास में ही रखी बालू को भी जब्त कर लिया गया। मवेशियों की कुछ झोपड़ी हटाने के साथ जानवर होने के चलते दो दिन का समय दिया है। साथ ही इमारती पत्थर व अन्य खोखा भी हटाए गए। अतिक्रमण के नोडल अधिकारी व कर निर्धारण अधिकारी राजेंद्र प्रसाद ने सभी को चेतावनी दी है कि दो दिन में झोपड़ी न हटाने पर ध्वस्त कर दी जाएगी। इस दौरान सफाई निरीक्षक जितेंद्र स्वरूप तिवारी, अवर अभियंता खुशबू, निर्माण लिपिक हबीब खान, स्वास्थ्य पर्यवेक्षक अमित कुमार समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


---



बस स्टैंड के पास अतिक्रमण नहीं रहने दिया जाएगा। दो दिन में न हटाने पर नगर पालिका द्वारा ढहा दिया जाएगा।

- दिनेश कुमार, अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका परिषद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed