Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Bulkdrug Park will be built soon according to CM's intention: ACS

सीएम की मंशा अनुरूप जल्द बनेगा बल्कड्रग पार्क : एसीएस

Fri, 28 Jul 2023 12:07 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर Updated Fri, 28 Jul 2023 12:07 AM IST
विज्ञापन
Bulkdrug Park will be built soon according to CM's intention: ACS
ललितपुर। अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास आयुक्त, कृषि उत्पादन आयुक्त एवं अपर मुख्य सचिव पंचायती राज, उद्यान तथा खाद्य प्रसंस्करण विभाग मनोज कुमार सिंह ने बृहस्पतिवार को डीएम आलोक सिंह सहित संबंधित अधिकारियों के साथ ग्राम सैदपुर में प्रस्तावित बल्क ड्रग (फार्मा पार्क) हेतु चिह्नित भूमि का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

अपर मुख्य सचिव ने बताया कि मुख्यमंत्री की मंशा है कि जनपद में बल्कड्रग पार्क बने, बल्कड्रग पार्क की स्थापना से जनपद का औद्योगिक विकास होगा, जिससे यहां के हजारों युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध होने के साथ ही बल्कड्रग पार्क के निर्माण में स्थानीय श्रमिकों को भरपूर काम मिलेगा। स्थलीय निरीक्षण के दौरान उन्होंने बल्क ड्रग फार्मा हेतु चिन्हित भूमि को देखा तथा बल्क ड्रग फार्मा कंपनी के प्रतिनिधियों के साथ प्रस्तावित परियोजना का लेआउट देखकर उनके द्वारा किये जाने वाले कार्यों के सम्बंध में जानकारी ली।
विज्ञापन

इस मौके पर विद्युत, सिंचाई, राजस्व, लोक निर्माण विभाग, पर्यावरण, प्रदूषण, कृषि विभाग, मिट्टी की गुणवत्ता/प्रकृति, जल भराव की स्थिति, जमीन की उपलब्धता, सड़क, रेलवे एवं एयरपोर्ट कनेक्टिविटी के सम्बंध में विस्तार से चर्चा की गई, जिस पर संबंधित विभागों द्वारा विस्तार से अवगत कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने प्रस्तावित फार्मा पार्क के बारे में बताया कि अपर मुख्य सचिव को आश्वस्त किया कि स्थानीय स्तर पर किसी प्रकार की समस्या नहीं है। बल्कड्रग पार्क के निर्माण में सभी विभाग अपनी-अपनी पूर्ण जिम्मेदारी के साथ कार्य करेंगे। जल्द ही ललितपुर की जनता को बल्क ड्रग पार्क की सौगात मिलेगी। निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी कमलाकांत पांडेय, अपर जिलाधिकारी अंकुर श्रीवास्तव, अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे लवकुश त्रिपाठी, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ इम्तियाज अहमद, उप जिलाधिकारी चंद्रभूषण प्रताप, विद्युत, सिंचाई, कृषि, पशुपालन, , तहसीलदार, सहायक निदेशक सूचना, राजकीय पशुधन एवं कृषि प्रक्षेत्र प्रबंधक कमेटी कमल कुमार वर्मा सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed