फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   bulk drug park three month full complete

तीन वर्ष में तैयार हो जाएगा बल्क ड्रग पार्क

Sun, 31 Jan 2021 01:26 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 31 Jan 2021 01:26 AM IST
विज्ञापन
bulk drug park three month full complete
ललितपुर जिलङ के सैदपुर में स्थापति होने वाले बल्क ड्रग पार्क का प्रस्तावित नक्शा। - फोटो : LALITPUR
ललितपुर। दो हजार एकड़ में प्रदेश में बनने वाले पहले बल्क ड्रग पार्क के लिए जिला स्तर पर सारी औपचारिकताएं पूरी कर ली गई हैं। प्रस्ताव तैयार कर भारत सरकार के औषधि मंत्रालय को भेज दिया गया है। ऐसी उम्मीद है कि एक सप्ताह में स्वीकृति मिल जाएगी तथा कार्य को आगे बढ़ाने के लिए एक हजार करोड़ रुपये भी अवमुक्त कर दिए जाएंगे। प्रदेश सरकार से इसकी संस्तुति पहले ही मिल चुकी है। जिला उद्योग अधिकारी के अनुसार संस्तुति मिलने के करीब तीन वर्ष में यह कार्य पूर्ण कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

ललितपुर में बनने वाले बल्क ड्रग पार्क के लिए किए गए प्रयास अब फलीभूत होने जा रहे हैं। इसके लिए सभी औपचारिकताएं पूरी कर ली गई हैं। भूमि का नक्शा और जरूरी सुविधाओं जैसे ड्राई पोर्ट (मल्टी मॉडल लॉजिस्टिक केंद्र) और एयरपोर्ट के लिए भी स्वीकृति मिल चुकी है। एयरपोर्ट ललितपुर में और ड्राई पोर्ट सैदपुर से तीन किलोमीटर दूर स्थापित किया जाना है। वहीं रेलवे ने भी इस प्रस्ताव को लेकर ललितपुर से सागर के लिए वाया मड़ावरा ट्रैक के लिए सर्वे का कार्य पूरा कर रेल मंत्रालय को भेज दिया है। बल्क ड्रग पार्क स्थल की दूरी जिला मुख्यालय ललितपुर से करीब 50 किलोमीटर तथा तहसील मुख्यालय मड़ावरा से 10 किलोमीटर है। जिला उद्योग अधिकारी, ललितपुर एसके सूर्यवंशी ने बताया कि जिला उद्योग विभाग की तरफ संपूर्ण औपचारिकताएं पूरी कर केंद्र सरकार को भेज दी गई हैं। शीघ्र ही इसे मंजूरी मिलने की उम्मीद है। प्रस्ताव मंजूर होते ही केंद्र सरकार से एक हजार करोड़ रुपये अवमुक्त हो जाएंगे जिससे कार्य का इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार किया जाएगा। एक हजार रुपये प्रदेश सरकार इसके निर्माण के लिए देगी। इस सारे कार्य की जिम्मेदारी कार्यदायी संस्था यूपीसीडा को दी गई है। संस्तुति मिलने के करीब तीन वर्ष में यह कार्य पूर्ण कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

यह है कार्य योजना
मड़ावरा तहसील मुख्यालय से करीब 10 किलोमीटर दूर सैदपुर में स्थापित होने वाले इस पार्क के लिए 1200 एकड़ भूमि एपीआई ड्रग लगाने के लिए 160 औद्योगिक इकाइयों को आरक्षित किया गया है। इसके अतिरिक्त 60 एकड़ ड्राई पोर्ट के लिए आरक्षित है। ड्राई पोर्ट की दूरी प्रस्तावित बल्क ड्रग पार्क से करीब तीन किलोमीटर है। एयर पोर्ट के लिए 90 एकड़ भूमि अलग से उपलब्ध करा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भारत में तीन स्थानों पर बल्क ड्रग पार्क की स्थापना की जानी है। यूूपी में इसका चयन ललितपुर जिले के सैदपुर में किया गया है। इसका प्रस्ताव औषधि मंत्रालय भारत सरकार के पास भेजा गया है। संस्तुति आते ही आगे की कार्ययोजना पर काम होगा। मनीष लाखा, एजीएम, यूपीसीडा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed