{"_id":"676071f55195defa4800bef2","slug":"buildings-of-medical-college-and-nine-schools-are-ready-lalitpur-news-c-131-1-ltp1002-125850-2024-12-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: मेडिकल कॉलेज और नौ विद्यालयों की इमारत बनकर हुई तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: मेडिकल कॉलेज और नौ विद्यालयों की इमारत बनकर हुई तैयार
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। मेडिकल कॉलेज के अलावा एक राजकीय इंटर कॉलेज और आठ प्राथमिक विद्यालयों की इमारतों का इस साल पुनर्निर्माण कराया गया। इन परियोजनाओं पर 290 करोड़ रुपये से अधिक की धनराशि खर्च हुई।
इस वर्ष मेडिकल कॉलेज बनकर तैयार हुआ। शैक्षिक कार्य भी प्रारंभ हो गया। चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में यह महत्वपूर्ण परियोजना मानी जा रही है। वहीं, एक करोड़ 38 लाख रुपये की लागत से विकास खंड जखौरा के ग्राम मैनवारा में उच्चीकृत राजकीय इंटर कालेज का निर्माण किया गया। विकास खंड बार के बम्हौरी सहना, विकास खंड बिरधा के ग्राम सतरवांस, मैनवारा, विकास खंड मड़ावरा के ग्राम खिरिया उबारी, नाराहट व प्राथमिक राजकीय आदर्श विद्यालय नगर ललितपुर का पुनर्निर्माण कराया गया। प्रत्येक विद्यालय पर 15 लाख 14 हजार रुपये खर्च किया गया। वहीं, जूनियर राजकीय आदर्श विद्यालय नगर ललितपुर, विकास मड़ावरा के ग्राम लखंजर स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय में 56 लाख रुपये खर्च किया गया।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
सात वर्ष में पूर्ण नहीं हो पाए सात हाईस्कूल
वित्तीय वर्ष 2016-17 में सात राजकीय हाईस्कूल की इमारत का निर्माण होना था। एक विद्यालय के निर्माण के लिए 69.51 लाख रुपये निर्गत किया गया था। ये विद्यालय विकास खंड बिरधा के ग्राम डोंगराकलां, सिंगेपुर, ककौरिया, जामुनधाना, विकास खंड जखौरा के ग्राम मैनवारा, करमुहारा व विकास खंड महरौनी के ग्राम साढूमल में बनने थे। 4.86 करोड़ से सात राजकीय हाईस्कूल की ये इमारतें अब तक पूर्ण नहीं हो पाई हैं।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
मेडिकल कॉलेज से चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र से जनपद को जोड़ा गया है। कई विद्यालयों का भी निर्माण हुआ है। अधूर पड़े राजकीय हाईस्कूल के विषय में पत्राचार किया जा रहा है।
केके पांडे, मुख्य विकास अधिकारी।