फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   BU becam champiun again

एकलव्य को शिकस्त देकर बीयू फिर विजेता

Sat, 18 Nov 2017 12:58 AM IST
Jhansi
Jhansi Updated Sat, 18 Nov 2017 12:58 AM IST
विज्ञापन
BU becam champiun again
BU sports news - फोटो : demo pic
बुंदेलखंड विश्वविद्यालय की अंतर महाविद्यालय महिला कबड्डी प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में बांदा के एकलव्य कॉलेज को हराकर बीयू कैंपस की टीम विजेता बन गई। बीयू की खिलाड़ी पूजा को मिला सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का खिताब मिला।
विज्ञापन

गुरसराय के राम मनोहर लोहिया कॉलेज में हुई प्रतियोगिता में बुंदेलखंड विश्वविद्यालय समेत उरई के वंशीधर महाविद्यालय, जमुना देवी कॉलेज, राम मनोहर लोहिया कॉलेज, टीकाराम यादव कॉलेज, महाचरन कॉलेज, बांदा के एकलव्य कॉलेज, झांसी के आर्यकन्या डिग्री कॉलेज की टीमों ने हिस्सा लिया। पहला सेमीफाइनल मुकाबला एकलव्य कॉलेज और राम मनोहर डिग्री कॉलेज के बीच हुआ। इसमें एकलव्य कॉलेज ने जीत दर्ज की। दूसरा सेमीफाइनल बुंदेलखंड विश्वविद्यालय कैंपस और आर्यकन्या कॉलेज की टीमों के बीच खेला गया। इस मैच में बीयू की टीम ने जीत दर्ज की। खिताबी भिड़ंत बुंदेलखंड विश्वविद्यालय और एकलव्य कॉलेज बांदा के बीच हुई। रोमांचक मुकाबले में बीयू की टीम ने 15-14 अंकों के साथ एकलव्य कॉलेज को शिकस्त देकर खिताब अपने नाम कर लिया। शुक्रवार को इंडोर स्टेडियम में विजेता टीम का स्वागत स्पोर्ट्स ऑफीसर डॉ. सूरजपाल सिंह ने किया। उन्होंने बताया की पिछले साल भी बीयू की टीम ने विजेता ट्राफी पर कब्जा किया था।
विज्ञापन

बॉक्स
रोहतक के लिए टीम चयनित
रोहतक में होने वाली अंतर विश्वविद्यालय प्रतियोगिता के लिए बीयू की महिला कबड्डी टीम का चयन हो गया है। टीम में बीयू की पूजा (कप्तान), जागृति, नैंसी, स्वाती, एकलव्य कॉलेज की प्रीति त्रिपाठी, नाजनी, आर्यकन्या कॉलेज की कृष्णा यादव, महक यादव, बीकेडी की नीलम राय, आरएमएल कॉलेज की चंचल, पूनम, उरई के बीएम कॉलेज की मोनिका सिंह के अलावा रिजर्व में टीकाराम कॉलेज की मोहिनी सविता, किरन सविता, एकलव्य कॉलेज की नीलिमा, बीयू की दिव्या पाल, बीएम कॉलेज की सोनिया राजपूत को स्थान दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed