फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   BSC Agriculture students took to the streets to increase the fee

शुल्क बढ़ोत्तरी को लेकर सड़कों पर उतरे बीएससी कृषि के छात्र

Thu, 24 Oct 2019 12:45 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 24 Oct 2019 12:45 AM IST
विज्ञापन
BSC Agriculture students took to the streets to increase the fee
नेहरू महाविद्यालय के छात्रों को समझाते सीओ सिटी राजा सिंह। - फोटो : LALITPUR
ललितपुर। नेहरू महाविद्यालय बीएससी (कृषि आनर्स) के छात्रों ने बैक पेपर में शुल्क बढ़ोत्तरी के विरोध में सड़क पर जाम लगा दिया। छात्रों ने विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। सूचना पर सीओ सदर मौके पर पहुंचे। उन्होंने छात्रों को समझाया। बाद में प्राचार्य से बात होने के बाद छात्र मान गए।
विज्ञापन

बुंदेलखंड विश्वविद्यालय झांसी ने बीएससी कृषि को आनर डिग्री में बदलने के साथ कई बदलाव किए हैं। इसमें बैक पेपर के शुल्क में बढ़ोत्तरी कर दी गई है। परीक्षा नियमों में बदलाव कर दिया है। बीएससी कृषि के छात्रों को बदली व्यवस्था पसंद नहीं आ रही है। बुधवार को उन्होंने कॉलेज के बाहर सड़क पर जाम लगा दिया, जिससे आने- जाने वाली गाड़ियां खड़ी हो गईं। छात्रों ने विश्वविद्यालय प्रशासन के विरोध में नारेबाजी की।
विज्ञापन

सूचना पर सीओ सदर राजा सिंह दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि छात्र समस्याएं प्राचार्य के समक्ष रखें। यातायात को व्यवधान करने से समस्या का समाधान नहीं होगा। इसी दौरान प्राचार्य डा. अवधेश अग्रवाल भी पहुंच गए। उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा शुल्क बढ़ोत्तरी सहित जो भी बदलाव किए गए हैं, यह अकेले नेहरू महाविद्यालय की समस्या नहीं है। इस बदलाव से सत्रह कॉलेजों के छात्र प्रभावित हुए हैं। कुलपति ने बैठक बुलाई है, जिसमें कोई समाधान होने के आसार हैं। इस पर छात्रों ने प्रदर्शन समाप्त कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, छात्रों का कहना है कि बैक पेपर का पहले शुल्क एक हजार रुपये था, जिसे बढ़ाकर ढाई हजार रुपये कर दिया गया है। पहले बैक पेपर थ्योरी, मिड टर्म या प्रैक्टिकल में से किसी का होता था। अब बैक लगने पर परीक्षार्थी को तीनों की परीक्षा देनी होगी।

-----
बैक पेपर की शुल्क बढ़ोत्तरी का मामला विश्वविद्यालय स्तर का है। इस मामले में पहले ही कॉलेज की ओर से चिंता जाहिर की जा चुकी है। छात्रों के विरोध के मद्देनजर कुलपति ने बैठक बुलाई है, जिसमें कोई निर्णय निकलने की संभावना है।
डा. अवधेश अग्रवाल, प्राचार्य, नेहरू महाविद्यालय
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed