फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   bridge incomplete, mud filled road

पुलिया का निर्माण अधूरा, कीचड़ युक्त रास्ते में निकलने से परेशान हो रहे राहगीर

Wed, 23 Jun 2021 01:09 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 23 Jun 2021 01:09 AM IST
विज्ञापन
bridge incomplete, mud filled road
कीचड़युक्त रास्ते से वाहन निकालते चालक - फोटो : LALITPUR
ललितपुर। भौंरट बांध से निकली नहर पर बानपुर-महरौनी मार्ग को जोड़ने वाली ग्राम सुनवाहा जाने वाली सड़क पर पुलिया का निर्माण अधूरा पड़ा है। इस कारण छह से अधिक गांव के लोगों को कीचड़ युक्त रास्ते से निकालना पड़ रहा है। जिससे लोगों को काफी परेशानी होती है। यहां दोनों ओर के वाहन एक ही रास्ते से आते जाते हैं, जिससे रोजाना लंबा जाम लग जाता है।
विज्ञापन

महरौनी क्षेत्र में भौंरट बांध से निकली नहर पर बानपुर-महरौनी को जोड़ने वाली इस सड़क से ग्राम सुनवाहा, दरौनी, नैगुवां, गिदौरा, घंघरा, सिमिरिया आदि गांव भी जुड़ते हैं। इस मार्ग की पुलिया का निर्माण कार्य लगभग एक वर्ष से अधिक समय से चल रहा है, जो अभी तक पूरा नहीं हो सका है। पुलिया निर्माण का कार्य चलने से इस सड़क से निकलने वाले वाहन चालकों को निर्माणाधीन पुलिया के बगल से नीचे से कच्चे और कीचड़ युक्त रास्ते से होकर निकलना पड़ रहा है। ऐसे में यहां कई बार कीचड़ युक्त मिट्टी में लोगों के वाहन भी फंस जाते हैं या फिर कई बार तो वाहन गिर भी जाते हैं। इसके साथ ही यहां आमने-सामने वाहन निकालने के चलते लंबा जाम भी लग जाता है, जिससे दूसरी ओर खड़े वाहनों को काफी देर तक इंतजार भी करना होता है। गांव के लोगों के अलावा महरौनी व बानपुर से मध्यप्रदेश के लिए आवागमन करने और स्कूली अध्यापकों, छात्रों, स्वास्थ्य कर्मियों को भी काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है।
विज्ञापन

-----
यहां एक वर्ष से अधिक समय से पुलिया निर्माण हो रहा है, जो अब तक पूरा नहीं हुआ है। यहां कच्चे रास्ते में काली दोमट मिट्टी डालने से वाहनों को निकालने में काफी परेशानी हो रही है। यदि मोरंग या पत्थर की सिल्ट डाल दी जाए तो कुछ राहत मिल जाएगी। इसकी शिकायत भी सिंचाई निर्माण खंड में की गई है, लेकिन अभी तक समस्या का समाधान नहीं किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिवप्रकाश राजौरिया,प्रधानाध्यापक।
-------------
पुलिया के बगल में कच्चे मार्ग से रोजाना निकलना पड़ता है। कई बार वाहन कीचड़ युक्त मिट्टी में फंस जाते हैं। यहां आए दिन लंबा जाम भी लग रहा है। यहां पुलिया निर्माण का कार्य जल्द से जल्द पूरा होना जरूरी है। बारिश के दिनों में तो काफी दिक्कत हो जाती है।
-तेज सिंह राजपूत।
---------
यहां पुलिया के नीचे कच्चे रास्ते से वाहन निकालना बड़ी मुसीबत का काम है। यहां करीब छह से अधिक गांव के लोगों को रोजाना परेशानी हो रही है। यहां जल्द से जल्द पुलिया निर्माण कराने और तब तक कच्चे मार्ग को वाहनों के निकालने लायक तैयार किया जाना चाहिए। वाहनों पर महिलाएं या बच्चे होने पर गिरने का भय रहता है।

-गजराज सिंह।
-------------
यहां पुलिया के पास आए दिन की समस्या बनी हुई है। पुलिया निर्माण शुरू होने से अब तक यहां लोगों के आने जाने व वाहन निकालने का यही एक रास्ता है। कई बार तो दो पहिया वाहन या तो मिट्टी में फंस जाते हैं या फिर कई बार तो गिर भी जाते हैं, जिससे लोग चुटहिल हो जाते हैं।
भगवान सिंह।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed