फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Brave women took out a rally to make voters aware

Lalitpur News: वीरांगनाओं ने रैली निकाल किया मतदाताओं को जागरूक

Tue, 07 May 2024 03:57 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 07 May 2024 03:57 AM IST
विज्ञापन
Brave women took out a rally to make voters aware
ललितपुर। भारतीय जैन मिलन महिला मुख्य शाखा ने शहर में रैली निकालकर मतदाताओं को मतदान के लिए जागरूक किया। वीरांगना सुषमा जैन खजुरिया ने कहा कि मतदान में प्रदेश में पहला स्थान आए, इसके लिए सभी को शत-प्रतिशत मतदान खुद करना और आसपास के लोगों को कराना होगा।
विज्ञापन

मंत्री निधि अलया ने कहा कि हमारे एक मत से जो सरकार चुनी जाती, उससे देश मजबूत होता है। इसलिए सभी को मतदान करना चाहिए। शैलजा जैन, डिंपल जैन, रश्मि जैन, ममता जैन, अलका जैन, संगीता जैन, अलका चौधरी आदि ने राहगीरों को रोककर उन्हें मतदान के लिए प्रेरित किया। रैली के बाद पशु-पक्षियों को भीषण गर्मी में पानी की व्यवस्था के लिए पानी की टंकियां स्वाति जैन ने वर्णी कॉलेज के पास, अनिता जैन ने बहुवाली नगर, अर्चना खजुरिया ने एलाइट जैन मंदिर के सामने, कामिनी जैन संस्कार वैली स्कूल के पास भरकर रखवाई। कार्यक्रम में संगीता बछरौनी, मंजू जैन, वर्षा जेनिथ, संध्या मोदी, कीर्ति जैन सहित कई वीरांगनाओं ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed