{"_id":"5f610ed28ebc3efbae312277","slug":"brache-peace-case-20-25-anonymous-workers-booked-lalitpur-news-jhs1763586125","type":"story","status":"publish","title_hn":"शांति भंग के मामले में 20-25 सपाईयों पर मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शांति भंग के मामले में 20-25 सपाईयों पर मुकदमा दर्ज
विज्ञापन
samajwadi party logo
- फोटो : samajwadi party logo
ललितपुर। शहर कोतवाली पुलिस ने बीते दिन समाजवादी पार्टी की फ्रंटल इकाईयों द्वारा किए प्रदर्शन में 20-25 अज्ञात व्यक्तियों पर शांति भंग के मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सोमवार को समाजवादी पार्टी की फ्रंटल इकाईयों ने किसानों की बदहाली व नौ जवानों की बेरोजगारी के विरोध में पैदल मार्च कर प्रदर्शन किया था। इस दौरान सरकार विरोधी नारे लगाए। झंडे व बैनर लेकर एकत्रित हुए। प्रदर्शन में शांति भंग का उल्लंघन किया था। इसके साथ ही कोरोना संक्रमण की जानकारी होने के बाद भी उपेक्षा पूर्ण कार्य किया गया। जिस पर पुलिस ने एसआई मनोज कुमार की तहरीर पर 20-25 अज्ञात लोगों के खिलाफ संबंधित धारा में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
नहीं पहचान पाई पुलिस
बीते रोज हुए सपाइयों द्वारा किए गए प्रदर्शन में सपा कार्यालय से लेकर वर्णी चौराहे, घंटाघर व कलेक्ट्रेट आदि स्थानों पर पुलिस ने कई बार रोका गया और सपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से पुलिस की तीखी झड़प हुई। इसके बाद भी किसी को पहचान नहीं पाई और पुलिस द्वारा अज्ञात लोगों पर मामला दर्ज कर इतिश्री कर ली।
विज्ञापन
फोटो व वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
समाजवादी पार्टी की फ्रंटल इकाइयों द्वार किए गए प्रदर्शन में हुई पुलिस से तीखी झड़क के कई वीडियो वायरल हो रहे हैं। वहीं सोशल मीडिया पर प्रदर्शन करते और पुलिस के साथ झड़प के फोटो वायरल हो रहे हैं। जिसमें समाजवादी पार्टी के कई सक्रिय पदाधिकारी व कार्यकर्ता स्पष्ट नजर आ रहे हैं। इसके बाद भी पुलिस ने किसी नामजद के खिलाफ मामला दर्ज नहीं किया है।