फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   boy found hang by neck

तीन दिन से लापता किशोर का शव पेड़ पर लटका मिला

Mon, 17 Aug 2020 01:42 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 17 Aug 2020 01:42 AM IST
विज्ञापन
boy found hang by neck
hang - फोटो : hang
ललितपुर। थाना कोतवाली अंतर्गत ग्राम मसौरा कलां में तीन दिन से लापता किशोर का शव पॉलिटेक्निक कॉलेज के पीछे उसके ही खेत पर बेरी के पेड़ से लटका मिला। कोतवाली पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

ग्राम मसौरा कलां निवासी गोविंद रैकवार (17) पुत्र मनोज रैकवार 12वीं की पढ़ाई के साथ-साथ गल्ला मंडी में पल्लेदारी का काम भी करता है। 12 अगस्त को वह गांव में ही था। शाम को 5 बजे अपनी बहन से ललितपुर स्थित मकान पर दादा दादी के पास जाने की बात कहकर निकला था। इसके बाद जब वह ललितपुर वाले मकान में नहीं पहुंचा तो परिजनों ने गांव में फोन करके पूछा तो वहां भी नहीं था। इसके बाद परिजनों ने गांव में आसपास रिश्तेदारों में भी उसकी खोजबीन की, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चल सका। शनिवार की शाम को लगभग 5:30 बजे पॉलिटेक्निक कॉलेज के पीछे उसके ही खेत में जब उसके चचेरे दादा-दादी खेत में काम कर रहे थे तो उनकी नजर बेरी के पेड़ पर गई जहां गोविंद पेड़ पर तौलिया के सहारे लटक रहा था। जिस पर उन्होंने इसकी सूचना परिजनों को दी। कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को पेड़ से उतार कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के दादा गिरधारी ने बताया कि उसका नाती गोविंद तीन दिन से लापता था। उन्होंने बताया कि उनकी किसी से कोई रंजिश नहीं थी। फिलहाल कोतवाली पुलिस छानबीन में लगी हुई है कि युवक ने किन परिस्थितियों में फांसी लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed