{"_id":"60d23f7b8ebc3e356b66b914","slug":"boy-drowned-lalitpur-news-jhs1977494187","type":"story","status":"publish","title_hn":"पानी से भरे गड्ढे में डूबने से किशोर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पानी से भरे गड्ढे में डूबने से किशोर की मौत
विज्ञापन
ग्राम ककड़ारी में गड्ढे में किशोर के मिलने के बाद घटना स्थल पर मौजूद परिजन व ग्रामीण।
- फोटो : LALITPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ललितपुर। थाना बानपुर अंतर्गत ग्राम ककड़ारी में बकरियां चराने गए एक किशोर की गड्ढे में गिरकर डूबने से मौत हो गई। थाना बानपुर पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। गांववालों के अनुसार गड्ढा खेतों की सिंचाई करने के लिए खोदा गया था।
थाना बानपुर अंतर्गत ग्राम ककड़ारी निवासी छोटू कुशवाहा (15) पुत्र रामचरन कुशवाहा मंगलवार की सुबह करीब करीब नौ बजे बकरियां चराने लिए गांव में निकल गया था। करीब एक डेढ़ घंटे बाद उसका बड़ा भाई मनोज कुशवाहा घर से करीब पांच सौ-छह सौ मीटर दूर एक गड्ढे में नहाने गया, तो वहां उसे गड्ढे में उसके भाई छोटू की चप्पलें उतराती दिखीं। उसने अन्य ग्रामीणों को बुलाया और शंका होने पर गड्ढे में उसकी तलाश की, कुछ देर में ही छोटू का शव गड्ढे में पानी से बरामद हो गया। ग्रामीणों ने उसके शव को बाहर निकालकर बानपुर थाना पुलिस को जानकारी दी। थाना बानपुर की कैलगुवां चौकी पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के बड़े भाई मनोज कुशवाहा ने बताया कि उसका भाई गड्ढे में फिसल कर गिर गया होगा, जिससे उसकी पानी में डूबने से मौत हो गई। उसने यह भी बताया कि उसका भाई तैरकर नहीं जानता था। मृतक छह भाइयों में पांचवें नंबर का था और वह नौवीं कक्षा में पढ़ता था।
किशोर की गड्ढे में गिरने की वजह से डूबकर मौत हुई है। वह गड्ढा उन्हीं के खेत में सिंचाई के लिए बनाया गया है और वह उसमें नहाते भी है। किशोर के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
अलमा अहिरवार, थानाध्यक्ष बानपुर।