फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Both the criminals became friends in jail

Lalitpur News: जेल में दोनों बदमाशों में हुई थी दोस्ती

Wed, 21 May 2025 12:55 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 21 May 2025 12:55 AM IST
विज्ञापन
Both the criminals became friends in jail
ललितपुर। मुठभेड़ में गिरफ्तार दोनों बदमाशों की दोस्ती जिला कारागार में हुई थी। जमानत पर बाहर आने के बाद दोनों साथ में घूमने फिरने लगे थे और लूट की योजना बनाई थी।
विज्ञापन

एसपी मोहम्मद मुश्ताक ने बताया कि 12 मार्च को कोतवाली सदर अंतर्गत कस्बा राजघाट के पास पति रंजीत के साथ जा रही मीना के गले से बाइक सवार नरेंद्र कुशवाहा निवासी ग्राम मसौराकलां और लालाराम बसोर निवासी ग्राम कल्यानपुरा ने छिनैती की थी। दोनों आरोपियों को कोतवाली पुलिस और स्वाट ने ग्राम मैलार के पास मुठभेड़ के बाद सोमवार को गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस की जवाबी फायरिंग में दोनों आरोपियों के पैर में गोली लगी थी। उन्हें मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। नरेंद्र और लालाराम की दोस्ती जिला कारागार में बंद रहने के दौरान वर्ष 2023 में हुई थी। नरेंद्र अक्तूबर 2023 में व्यापारी के मुनीम से लूट करने के मामले में निरुद्ध था। जबकि, लालाराम जुलाई 2023 में शहर के मोहल्ला सरदारपुरा निवासी कपड़ा व्यापारी के 13 वर्षीय पुत्र के अपहरण के प्रयास में जेल में बंद था।
विज्ञापन

नरेंद्र और लालाराम जेल में साथ रहते थे। वर्ष 2024 में अलग-अलग तिथियों में दोनों जमानत पर बाहर आए। इसके बाद दोनों साथ घूमने फिरने लगे थे। 12 मार्च को दोनों ने लूटपाट की योजना बनाई थी। पहले कस्बा बांसी के पास से बाइक चोरी की थी। इसके बाद उसी बाइक से रात में कस्बा जखौरा से लौटते समय राजघाट के पास बाइक सवार रंजीत और उसकी पत्नी मीना से सोने का हार छीनकर भाग गए थे। पुलिस ने 100 से अधिक सीसीटीवी कैमरों को खंगाला तो इनके बारे में सुराग मिला था। सोमवार को ग्राम मैलार के पास दोनों को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
पुलिस अभिरक्षा में चल रहा इलाज
पुलिस की गोली से घायल नरेंद्र और लालाराम मेडिकल कॉलेज में पुलिस अभिरक्षा में भर्ती हैं। पुलिस अधिकारी लगातार सुरक्षा का जायजा ले रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed