{"_id":"664a644194aa99dfd70c6464","slug":"borders-sealed-28-interstate-barriers-built-armed-police-forces-deployed-lalitpur-news-c-131-1-sjhs1012-114933-2024-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: सीमाएं सील, बनाए गए 28 अंतरराज्यीय बैरियर, सशस्त्र पुलिस बल तैनात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: सीमाएं सील, बनाए गए 28 अंतरराज्यीय बैरियर, सशस्त्र पुलिस बल तैनात
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। चुनाव को देखते हुए जिले की सीमाओं पर बैरियर लगाए गए हैं। इन बैरियरों पर पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे, जोकि आने जाने वाले प्रत्येक व्यक्ति व वाहनों की सघन चेकिंग करेंगे।
जनपद की सीमाएं तीनों ओर से मध्यप्रदेश से सटी हैं। रविवार को सभी सीमाएं सील कर दी गईं, ताकि बाहरी तत्वों पर पूरी तरह नजर रखी जा सके। इन सीमाओं पर 28 बैरियर बनाए गए हैं। एसपी मोहम्मद मुश्ताक ने बताया कि बैरियरों से होकर आने जाने वाले प्रत्येक व्यक्ति की तलाशी ली जाएगी। जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी व पुलिस अधीक्षक मोहम्मद मुश्ताक लगातार क्षेत्र में भ्रमण कर रहे हैं। सुरक्षा व्यवस्था में लगाए गए पुलिस बल को हिदायत दी जा रही है कि मतदान के दौरान कहीं से कोई गड़बड़ी की शिकायत आती है तो तत्काल उच्चाधिकारियों को अवगत कराया जाए।