फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   booth and unit incharge work association

बूथ और जिला इकाई के पदाधिकारी जंजीर की कड़ी के रूप में कार्य करें-सांसद

Mon, 29 Nov 2021 12:51 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 29 Nov 2021 12:51 AM IST
विज्ञापन
booth and unit incharge work association
bjp logo.jpg - फोटो : bjp logo.jpg
ललितपुर। भाजपा प्रदेश के सह चुनाव प्रभारी व पार्टी के सह कोषाध्यक्ष सांसद सुधीर गुप्ता ने रविवार को पार्टी कार्यालय पर बूथ स्तर से जिला इकाई तक के कार्यक्रमों की चुनाव को लेकर तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि बूथ और जिला इकाई जंजीर की कड़ी के रूप में काम करे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि हमारा ध्यान सिर्फ संख्यात्मक बल अधिक बढ़ाने पर नहीं होना चाहिए बल्कि हमें इस बात पर जोर देना चाहिए कि हमारे पास जितना संख्या बल है वह सही ढंग से अपना काम कर रहा है या नहीं, और यदि नहीं कर रहा है तो हमें उसको काम के प्रति जागरूक करके और अधिक ऊर्जावान बनाना होगा। साथ ही हमें उसके समानांतर कुछ और कार्यकर्ता खड़े करके काम में गति देनी होगी ताकि हमारा चुनाव को लेकर चल रहा संचालन कार्य निर्बाध गति से संपन्न हो सके।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि हम लोगों में संवादहीनता कभी भी नहीं होनी चाहिए बल्कि हम लोग तय करें कि एक ऐसी जंजीर की कड़ी के रूप में कार्य करेंगे कि बूथ और जिला इकाई के पदाधिकारियों के संपर्क निरंतर बने रहें और उनमें वार्ता होती रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष राजकुमार जैन ने कहा कि हम प्रांतीय नेतृत्व के निर्देशों का निरंतर पालन कर रहे हैं और इन गतिविधियों के आधार पर हम लोग पुन: दोनों विधानसभा सीटें जीतने में कामयाब होंगे। इस मौके पर जिला महामंत्री बंशीधर श्रीवास, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सुधीर सिंह, प्रभारी कंचन जायसवाल, बब्बू राजा बुंदेला, बंशीधर श्रीवास, महेश भैया, बलराम सिंह लोधी, रामेश्वर सड़ैया, हरिश्चंद्र रावत, आशीष रावत, धर्मेंद्र पाठक, हरी सिंह बुंदेला, बसंती लारिया, किरन सेन, देवेंद्र गुरु, गौरव चौधरी, रजनी अहिरवार, भूप्रताप सिंह बुंदेला, संदीप सिंह बुंदेला, किसान मोर्चा अध्यक्ष सुरेश टोंटे, अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष नासिर मंसूरी, युवा मोर्चा अध्यक्ष नीतेश संज्ञा, जिला कार्यालय प्रभारी शशिशेखर पांडेय आदि मौजूद रहे ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed