फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   boom in market

धनतेरस पर व्यापारियों पर खूब बरसीं धनलक्ष्मी

Sat, 14 Nov 2020 12:21 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 14 Nov 2020 12:21 AM IST
विज्ञापन
boom in market
ललितपुर। दिवाली शनिवार को है। इस पर्व की तैयारियां घर-घर हो गई हैं। साफसफाई के अलावा घरों की सजावट कर ली गई है। पूजा के लिए भी तैयारियां की गई हैं। वहीं शुक्रवार को उदयातिथि में धनतेरस पड़ने से लोगों ने खूब खरीदारी की। ग्रामीण इलाकों के लोग भी देर शाम तक खरीदारी करते रहे। बाजारों में सोने-चांदी के सिक्के, आभूषण, बर्तन, आटोमोबाइल, इलेक्ट्रानिक सामानों की जमकर खरीदारी हुई। पूजन सामग्री के लिए बर्तन, मिट्टी के दीये, लाई, धार्मिक पुस्तकें, देवी- देवताओं के पोस्टर्स आदि भी लोगों ने खूब खरीदे। शुक्रवार को भी दो करोड़ से अधिक का कारोबार हुआ।
विज्ञापन

खरीदारी को लेकर बाजार सुबह से ही गुलजार रहा। अपनी- अपनी जरूरत की चीजें भी लोगों ने खूब खरीदीं। बाजारों में भले ही आम दिनों की अपेक्षा कोरोना वायरस संक्रमण के चलते बाजार में मंदी होना दर्शाया जा रहा हो, लेकिन धनतेरस पर बाजारों में जमकर लोगों में दिल खोलकर खरीदारी की। आभूषणों की दुकानों पर पूरे दिन लोगों ने अपनी पसंद के आभूषणों की खरीदारी की। शुक्रवार को आभूषण मार्केट, आटो मोबाइल, बर्तन, इलेक्ट्रॉनिक्स व अन्य शोरूम में भी दो करोड़ रुपये से अधिक का कारोबार होना बताया गया है।
विज्ञापन

मिठाई बाजार भी रहा गुलजार
पूजा अर्चना और लोगों को उपहार में देने के लिए मिठाई बाजार भी गुलजार रहा। दुकानदारों ने दो सौ रुपये से लेकर 900 रुपये तक की मिठाइयां उपभोक्ताओं को बेचीं। ड्राई फ्रूट्स की मिठाइयों के अलावा दूध का हलवा भी खूब बिका।
विज्ञापन
विज्ञापन

सर्वाधिक बिक्री लड्डू की हुई। लोगों ने घरों को सजाने के लिए सजावटी फूल भी खरीदे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed