{"_id":"65760d9849871267cf099aa7","slug":"bolero-hit-the-bike-of-a-young-man-returning-after-filling-petrol-the-bike-fell-on-the-road-and-got-stuck-under-the-bolero-lalitpur-news-c-131-1-sjhs1012-7219-2023-12-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: पेट्रोल भरवाकर लौट रहे युवक की बाइक को बोलेरो ने मारी टक्कर, सड़क पर गिरी बाइक बोलेरो के नीचे फंसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: पेट्रोल भरवाकर लौट रहे युवक की बाइक को बोलेरो ने मारी टक्कर, सड़क पर गिरी बाइक बोलेरो के नीचे फंसी
विज्ञापन
जिला अस्पताल के सामने 9 दिसंबर की देर रात को हुई घटना
ललितपुर। शनिवार की देर रात जिला अस्पताल के पास तेज रफ्तार भाग रही बोलेरो ने पेट्रोल भरवाकर लौट रहे युवक की बाइक को टक्कर मार दी। जिससे बाइक सड़क पर गिर गई और बोलेरो के नीचे जाकर फंस गई। हालांकि बाइक चालक को गंभीर चोट नहीं आई। पुलिस ने बोलेरो को अपने कब्जे में ले लिया।
शहर के मोहल्ला सिविल लाइन निवासी सुभाष चंद्र (40) शनिवार की देर रात अपने एक परिजन का इलाज कराने जिला अस्पताल आया था। जिला अस्पताल में इलाज कराने के बाद वह अकेला ही बाइक में पेट्रोल भरवाने के लिए बस स्टैंड के पास स्थित पेट्रोल पंप चला गया था। यहां से जब वह वापिस लौट रहा था और जिला अस्पताल के पहले गेट के समीप ही पहुंचा था कि चर्च की ओर से तेज रफ्तार आ रही बोलेरो कार ने बाइक को टक्कर मार दी। जिससे सुभाष छिंटककर दूर जा गिरा। जबकि सड़क पर गिरी बाइक बोलेरो के नीचे जाकर फंस गई और कुछ दूरी तक घिसटती चली गई। घटना देख आसपास मौजूद लोग मौके पर पहुंचे और बोलेरो के नीचे फंसी बाइक को बाहर निकालने का प्रयास करने लगे। लेकिन सफलता नहीं मिली। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और क्षतिग्रस्त बाइक व बोलेरो को लेकर कोतवाली में रखवा दिया गया।
-- -- -- -
जिला अस्पताल के पास बोलेरो व बाइक की टक्कर हो गई। बाइक बोलेरो कार के नीचे फंस गई थी। हालांकि कोई गंभीर घायल नहीं हुआ था। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और क्षतिग्रस्त बाइक सहित बोलेरो को कोतवाली में रखवा दिया है। पुलिस काे अभी कोई शिकायती पत्र नहीं मिला है। शिकायती पत्र मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
अभय नारायण राय, क्षेत्राधिकारी सदर