फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Body of young woman found hanging from a noose inside a room.

Lalitpur News: कमरे के अंदर रस्सी के फंदे पर लटका मिला युवती का शव

Fri, 03 Apr 2026 11:50 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 03 Apr 2026 11:50 PM IST
विज्ञापन
Body of young woman found hanging from a noose inside a room.
- परिजनों ने अज्ञात कारण के चलते बताया आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। किराये के मकान में शहर के गल्ला मंडी के पास रह रही 26 वर्षीय अंजली का शव शुक्रवार की सुबह कमरे में पंखे से रस्सी के फंदे पर लटकता हुआ मिला। परिजनों ने अज्ञात कारण के चलते आत्महत्या करना बताया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई की और आत्महत्या के कारणों की जांच शुरू की।

मृतका के मौसेरे भाई अभिषेक ने बताया कि थाना जखौरा के ग्राम बांसी निवासी 26 वर्षीय अंजली अपने परिवार के साथ शहर के गल्ला मंडी के पास पावर हाउस के सामने स्थित एक कॉलोनी में किराये के मकान में निवास करती थी। बृहस्पतिवार को वह अपनी मां रानी के साथ घर पर थी। जबकि भाई अपनी पत्नी के पास बांदा गया हुआ था और पिता गांव गए थे। रात को अंजली ने मां व ममेरे भाई-बहन के साथ भोजन किया और कमरे में सोने चली गई थी। मां व ममेरे भाई-बहन दूसरे कमरे में सो रहे थे। शुक्रवार सुबह करीब 7-8 बजे तक जब अंजली कमरे से बाहर नहीं आई तो मां ने आवाज लगाई। लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। मां ने रोशनदान से अंदर देखा तो अंजली कमरे में छत पर लगे पंखे से रस्सी के फंदे पर मृतावस्था में लटक रही थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से दरवाजा खुलवाया और शव को नीचे उतरवाया। मृतका अपने भाई की इकलौती बहन थी और स्नातक करने के बाद प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही थी। मौसेरे भाई अभिषेक ने मौत का कारण अभी अज्ञात बताया है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अनुराग अवस्थी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। आत्महत्या के कारणों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed