फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Body found in drain remains unidentified even after 24 hours.

Lalitpur News: नाले में मिले शव की 24 घंटे बाद भी नहीं हुई शिनाख्त

Thu, 25 Jun 2026 01:57 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jun 2026 01:57 AM IST
विज्ञापन
Body found in drain remains unidentified even after 24 hours.
ललितपुर। थाना नाराहट क्षेत्र में सरखड़ी और जिलौनी के बीच स्थित नाले में मिले अज्ञात व्यक्ति के शव की 24 घंटे बाद भी शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस आसपास के क्षेत्रों में पहचान कराने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष दयाशंकर सिंह ने बताया कि मंगलवार शाम सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। नाले में करीब 55 वर्षीय व्यक्ति का शव पड़ा मिला, जो दो से तीन दिन पुराना और सड़ी-गली अवस्था में था। पुलिस ने आसपास के ग्रामीणों और क्षेत्रीय लोगों को बुलाकर शव की पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन कोई भी उसकी शिनाख्त नहीं कर सका।
विज्ञापन

पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा। वहीं, मृतक की पहचान के लिए प्रयास जारी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed