फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Bodies of a teenager and a young man found on railway track in Lalitpur

Lalitpur News: ललितपुर में रेलवे ट्रैक पर मिले किशोरी-युवक के शव

Sat, 30 Aug 2025 01:47 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 30 Aug 2025 01:47 AM IST
विज्ञापन
Bodies of a teenager and a young man found on railway track in Lalitpur
परिजन बोले, रिश्तेदारी में होने के कारण शादी में आ रही थी बाधा, उठाया आत्मघाती कदम
विज्ञापन

दोनों के परिवारों के बीच थी रिश्तेदारी, आपस में रिश्ते में लगते थे भाई-बहन

संवाद न्यूज एजेंसी

ललितपुर। कोतवाली सदर के तहत चौकी गल्ला मंडी इलाके में शुक्रवार तड़के झांसी-ललितपुर रेलवे ट्रैक पर युवक-किशोरी के शव पड़े मिले। दोनों के सिरों में गंभीर चोटें थीं। युवक छतरपुर के गांव बकौरा और लड़की बांदा के गांव गुमाई की रहने वाली थी। दोनों आपस में रिश्तेदार थे। परिजनों ने दोनों के बीच प्रेम संबंध होने और शादी नहीं हो पाने के कारण आत्महत्या करने की बात पुलिस को बताई। पुलिस जांच कर रही है।



शुक्रवार तड़के 3 बजे कोतवाली सदर पुलिस को सूचना मिली कि झांसी-ललितपुर रेलवे लाइन पर स्थित सिलगन रेलवे क्रॉसिंग के पास एक लड़का और एक लड़की के शव पड़े हैं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उनके बैग की तलाशी ली तो आईडी कार्ड, आधार कार्ड सहित अन्य कागजात मिले। इसके आधार पर 17 साल की किशोरी की पहचान बांदा, थाना अतर्रा निवासी गांव गुमाई की शिवानी रैकवार के रूप में की गई, जबकि युवक आकाश रैकवार (18) पुत्र संतोष रैकवार निवासी बकौरा, थाना चंदाला, छतरपुर (मध्य प्रदेश) का रहने वाला था। सूचना पर दोनों मृतकों के घरवाले पोस्टमार्टम हाउस पहुंचकर शिनाख्त की। मृतका के पिता ने बताया कि उनकी बेटी शिवानी कक्षा 11वीं की छात्रा थी। बृहस्पतिवार की सुबह अतर्रा के हिंदू इंटर कॉलेज जाने के लिए सुबह 8 बजे निकली थी। इसके बाद घर नहीं लौटी तो शक के आधार पर आकाश के विरुद्ध केस दर्ज कराया था। शिवानी तीन बहन व दो भाइयों में तीसरे नंबर की थी।
विज्ञापन


आकाश रैकवार के चाचा कृष्ण बिहारी ने बताया कि उनका भतीजा आकाश अहमदाबाद में रहकर किसी कंपनी में नौकरी कर रहा था, जबकि उसकी मां दिल्ली में मजदूरी करती है। शुक्रवार सुबह सूचना पर ललितपुर आए थे। शिवानी उनके रिश्तेदार की बेटी थी। आकाश और शिवानी रिश्ते में एक दूसरे भाई-बहन लगते थे। चाचा ने बताया कि कुछ माह पहले दोनों के बीच प्रेम प्रसंग होने की जानकारी मिली थी। इस पर आकाश को समझाया था और लड़की के परिजनों से बातचीत का आश्वासन दिया था। आकाश अहमदाबाद से कब यहां आया, इसको लेकर कोई जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन




--------

दो साल से चल रहा था प्रेम प्रसंग



परिजनों के मुताबिक, आकाश के गांव बकौरा में दो वर्ष पूर्व आयोजित शादी कार्यक्रम में शिवानी आई थी। यहां पर उसकी मुलाकात आकाश से हुई थी। इसके बाद दोनों के बीच बातचीत होने लगी थी और एक दूसरे से प्रेम करने लगे थे। चूंकि शिवानी की सगी चाची आकाश की बुआ थी और इस रिश्ते से दोनों रिश्ते में भाई-बहन लगते थे, जोकि उनकी शादी में बाधा बन रहे थे। शादी नहीं हो पाने के कारण दोनों के आत्मघाती कदम उठाने की बात परिजनों ने बताई ।

---------



आकाश पर शक जताते हुए लिखाई थी रिपोर्ट

शिवानी के पिता ने अतर्रा थाने में तहरीर दी। इसमें बताया कि उसकी पुत्री शिवानी एक मोबाइल नंबर पर अज्ञात युवक से बात करती थी। कई बार उसने टोका लेकिन वह नहीं मानी। 28 अगस्त की सुबह शिवानी घर से अतर्रा में स्कूल जाने के बहाने से गई थी। दोपहर तक नहीं आई तो आसपास व रिश्तेदारी में खोजबीन की। शक है कि उसकी पुत्री शिवानी को उक्त मोबाइल नंबर धारक (आकाश) बहला फुसलाकर शादी के बहाने से कहीं भगाकर ले गया है।



------

गांव सिलगन रेलवे क्रॉसिंग के पास रेलवे ट्रैक पर एक लड़का और एक लड़की का शव पड़ा होेने की सूचना मिली थी। दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए पहुंचाया गया। दोनों के पास से मिले सामान के आधार पर उनकी पहचान करके परिजनों को सूचना दी गई। दोनों के खुदकुशी करने का अनुमान है। जांच की जा रही है।




कालू सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक

सुलगते सवाल
1- किशोरी घर से कॉलेज से प्रेमी युवक के साथ गई थी। प्रेमी उसे कहां मिला?
2- किशोरी बांदा तो युवक छतरपुर का था, दोनों जिलों के बीच में खासी दूरी है। दोनों ललितपुर कैसे पहुंचे?
3- युवक अहमदाबाद से कब आया और कहां पहुंचा?
3- दोनों के परिजनों को प्रेम संबंधों की जानकारी थी तो उन्होंने आकाश के घर संपर्क क्यों नहीं किया?
4- दोनों के शव रेलवे ट्रैक के बीच की पटरी पर मिले हैं, इससे साफ है कि दोनों ट्रेन के सामने नहीं कूदे?
5- पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक, दोनों के केवल सिरों में ही चोटें आई हैं, अगर ट्रेन के सामने कूदते तो शरीर के अन्य हिस्सों में भी चोटें आतीं? कपड़े फटते?
6- दोनों के पास कोई रेलवे का टिकट मिला या नहीं?
7-ललितपुर में जहां खुदकुशी की वहां आसपास के सीसीटीवी कैमरों में दोनों आते-जाते दिखे या नहीं?
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed