फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   bodhya caves will be devloped as tourism plces

बौद्ध गुफाओं को पर्यटन स्थल के रूप में किया जाएगा विकसित

Tue, 29 Jun 2021 12:57 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 29 Jun 2021 12:57 AM IST
विज्ञापन
bodhya caves will be devloped as tourism plces
ललितपुर। देवगढ़ के पास स्थित बौद्ध गुफाओं को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने के लिए पुरातत्व विभाग द्वारा 10 करोड़ रुपये का विकास का प्रोजेक्ट तैयार किया है, जिसके एप्रोच मार्ग, पैनल बोर्ड, बौद्ध गुफाओं तक जाने के लिए रेलिंग युक्त सीढ़ियां, पेयजल, बेंच आदि की व्यवस्था यहां पर की जाएगी। यह प्रस्ताव पुरातत्व विभाग द्वारा शासन को भेजा जाएगा और पर्यटकों की सुविधाओं के अनुसार काम कराया जाएगा।
विज्ञापन

बुंदेलखंड में ललितपुर के पुरातत्व स्थल देवगढ़ के पास बेतवा नदी के तट पर पहाड़ियों के बीच बौद्घ गुफाएं धार्मिकता के साथ ही पर्यटन की दृष्टि से काफी महत्व का स्थल है। यह स्थल जिला मुख्यालय से 30 किलोमीटर दूर गुप्तकालीन दशावतार मंदिर के पास प्राचीन बौद्ध गुफाएं स्थित हैं। यहां पर बौद्ध धर्म के लोग रहकर साधना करते थे और आसपास के गांव में भिक्षा मांगकर जीवन यापन किया करते थे। लंबे समय से रख-रखाव नहीं होने के कारण इनकी स्थिति खराब हो गई है। प्राकृतिक खूबसूरती और पुरातत्व संपदा से भरपूर ललितपुर के देवगढ़ में बौद्ध गुफा की खोज के बाद उसे राज्य पुरातत्व विभाग ने वर्ष 2018 में संरक्षण में लिया था। लेकिन रास्ता सुगम नहीं होने की वजह से यहां तक लोगों को पहुुंचने में काफी दिक्कत होती है, लेकिन अब बौद्ध गुफाओं का रास्ता सुगम बनाने के साथ पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की योजना भी तैयार की गई है। इसके लिए पुरातत्व विभाग द्वारा करीब दस करोड़ रुपये की धनराशि से एक प्रोजेक्ट तैयार किया है, जिसमें बौद्ध गुफा तक पहुंचने के लिए एप्रोच रोड के अलावा पाथ वे, गुफा तक पहुंचने के लिए सीढ़ियां, रेलिंग आदि कार्य कराए जाएंगे। लोग शुुुद्ध पानी पी सके, इसके लिए पाइप पेयजल की सुविधा, पर्यटकों के घूमते फिरने पर थकने के दौरान बैठने के लिए छायादार बेंच आदि की सुविधा का इंतजाम भी किया जाएगा। इसके साथ ही पुुुरुष, महिलाएं और बच्चों के लिए भी विशेष सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।
विज्ञापन

बुंदेलखंड में ललितपुर में ही बौद्घ गुफाएं पर्यटन की दृष्टि से महत्वपूर्ण हैं। यह बौद्ध गुफाएं छठवीं की हैं। बौद्ध गुफाओं तक एप्रोच रोड, बौद्घ गुफाओं तक पहुंचने के लिए रेलिंग युक्त सीढ़ियां, पेयजल आदि की सुविधाओं के लिए दस करोड़ रुपये का प्रोजेक्ट बनाया गया है, जो शासन को भेजा जाना है। अभी बौद्ध गुफाओं पर मुख्य फोकस है। यहां अन्य कार्यों के लिए भी शासन से मांग की है, ताकि बौद्घ गुफाओं को मुख्य पर्यटन के रुप में विकसित किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

-एसके दुबे, क्षेत्रीय पुरातत्व अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed