{"_id":"610303318ebc3eed9719ad48","slug":"board-meeting-demand-dispute-between-mayor-and-corporators-lalitpur-news-jhs2007215170","type":"story","status":"publish","title_hn":"सभासदों की मांग दरकिनार, नहीं उठाई बोर्ड बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सभासदों की मांग दरकिनार, नहीं उठाई बोर्ड बैठक
विज्ञापन
कलक्ट्रेट परिसर में डीएम को ज्ञापन देने जाते नगर पालिका के सभासद
- फोटो : LALITPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ललितपुर। नगर पालिका परिषद की बोर्ड बैठक को लेकर अध्यक्ष और सभासदों में तल्खी बढ़ती जा रही है। इसका विपरीत असर पालिका के विकास कार्यों पर दिखाई देने लगा है। मौजूदा परिस्थितियों को भांपते हुए ठेकेदार भी निर्माण कार्य शुरू करने से कतराने लगे हैं। उधर, बृहस्पतिवार को अधिकतर सभासदों ने डीएम से मिलकर पालिकाध्यक्ष पर पालिका अधिनियम एवं शासनादेश के उल्लंघन का आरोप लगाकर चौंका दिया है।
नगर पालिका परिषद के अधिकतर सभासदों में पिछले कई दिनों से नाराजगी देखी जा रही है। इन सभासदों को मनाने का प्रयास किया गया, लेकिन अब तक मध्यस्थ कामयाब नहीं हो पाए हैं। इससे सभासद अब खुलकर सामने आ गए हैं। बृहस्पतिवार को नाराज सभासदों ने जिलाधिकारी से मिलकर ज्ञापन सौंपा और पालिकाध्यक्ष पर तानाशाही बरतने का आरोप लगाया है। आरोप लगाया गया है कि नगर पालिका में कई महीनों तक बोर्ड बैठक नहीं बुलाई जाती है। सभी सभासद लगातार बोर्ड बैठक बुलाने के लिए पत्राचार कर रहे हैं, इसमें अधिनियम व शासनादेश का भी हवाला दिया गया। इसके बाद भी अध्यक्ष द्वारा मनमानी की जा रही है। शासनादेश से इतर गुमराह करने वाले पत्र भेजे जा रहे हैं। सभासदों का कहना है कि नियमानुसार पंद्रह दिन के अंदर बोर्ड बैठक बुलाना अनिवार्य है। यह पालिका अधिनियम की धारा 86 में स्पष्ट है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि प्रतिमाह बोर्ड बैठक का आयोजन नहीं किया जाता है तो सभी सभासद आंदोलन के लिए बाध्य हो जाएंगे। ज्ञापन पर सभासद कृष्णकुमार पंथी, जगभान कुशवाहा, शिवानी पाठक, कुंजलता, अनुराग जैन शैलू, भारत भूषण चौरसिया भीम, गीता यादव, आलोक जैन मयूर, मोदी पंकज जैन, अफजुल रहमान, नाजिया रजा, हरिओम कुशवाहा के हस्ताक्षर अंकित हैं।
----
असंतुष्टों में भाजपा के भी सभासद शामिल
भाजपा के सभासद भी पालिकाध्यक्ष की कार्यप्रणाली से नाराज चल रहे हैं। वह खुलकर असंतुष्टों के साथ खड़े नजर आ रहे हैं। बृहस्पतिवार को डीएम से मुलाकात करने के दौरान भी साथ रहे।
विज्ञापन
----
बोर्ड बैठक बुलाने से पहले सभासदों से कराए जाने वाले कार्यों के प्रस्ताव मांगे गए थे। इनमें कुछ सभासदों ने अपने प्रस्ताव दिए हैं, उनके स्टीमेट तैयार कराए जा रहे हैं।
संदीप कुमार
प्रभारी ईओ, नगर पालिका
हर माह निश्चित तिथि पर होगी बैठक
प्रस्ताव के लिए लिखित सूचना सभी पार्षदों को दी गई थी। सभी पार्षदों से प्रस्ताव भी प्राप्त हो गए हैं। इसके पश्चात बोर्ड बैठक का एजेंडा भी तैयार कर लिया गया है। कल बोर्ड बैठक की तिथि से सभी पार्षदों को अवगत करा दिया जाएगा। अब आगे से हर माह एक निश्चित तिथि को बैठक कराई जाएगी।
रजनी साहू, अध्यक्ष, नगर पालिका परिषद