{"_id":"63f5107b615f90d192004578","slug":"board-exam-simple-question-paper-of-mathematics-solved-the-confusion-lalitpur-news-c-11-1-42900-2023-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोर्ड परीक्षा: गणित के सरल प्रश्नपत्र ने सुलझाई उलझन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बोर्ड परीक्षा: गणित के सरल प्रश्नपत्र ने सुलझाई उलझन
Wed, 22 Feb 2023 12:13 AM IST
झांसी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
Updated Wed, 22 Feb 2023 12:13 AM IST
विज्ञापन
ललितपुर। जिले के 54 परीक्षा केंद्रों पर हाईस्कूल की गणित और इंटरमीडिएट की गृहविज्ञान की परीक्षा हुई। हाईस्कूल में गणित के प्रश्नपत्र ने परीक्षार्थियों की उलझन सुलझाई। परीक्षा नकलविहीन और शांतिपूर्वक तरीके से संपन्न हुई। सुबह की पाली में हाईस्कूल के गणित विषय की परीक्षा 54 केंद्रों पर हुई। जिसमें हाईस्कूल के पंजीकृत 13810 पंजीकृत परीक्षार्थियों के सापेक्ष 12976 परीक्षार्थी सम्मिलित हुए और 834 अनुपस्थित रहे। गणित के प्रश्नपत्र को लेकर परीक्षार्थियों के मन में काफी उलझनें ही थीं, लेकिन प्रश्नपत्र सरल होने से सारी उलझनें सुलझ गईं।
द्वितीय पाली में दोपहर दो बजे से सवा पांच बजे तक इंटरमीडिएट की कंप्यूटर, गृह विज्ञान और व्यवसाय अध्ययन की परीक्षा 34 केंद्रों पर हुई। जिसमें कंप्यूटर विषय में पंजीकृत 112 में से 112, गृह विज्ञान विषय में पंजीकृत 2909 में से 2768 परीक्षार्थी शामिल हुए और 141 अनुपस्थित रहे। व्यवसाय अध्ययन विषय में पंजीकृत 152 छात्रों में से 144 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए और आठ अनुपस्थित रहे। द्वितीय पाली में हुई इंटरमीडिएट की परीक्षा में कुल 3173 पंजीकृत परीक्षार्थियों के सापेक्ष 3024 छात्र परीक्षा में शामिल हुए और 149 परीक्षार्थियों ने परीक्षा को छोड़ दिया।
-- -- -- -- -
कंट्रोल रूम से रखी जा रही नजर
बोर्ड परीक्षा को नकलविहीन और सकुशल तरीके से संपन्न कराने के लिए जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में कंट्रोल रूम बनाया गया है। जिसमें उपजिला मजिस्ट्रेट सत्यपाल सिंह प्रभारी हैं। वह लगातार परीक्षा केंद्रो की निगरानी कर रहे हैं और आवश्यक दिशा निर्देश देते रहते हैं।
विज्ञापन
पर्यवेक्षक ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण
बोर्ड परीक्षा को नकलविहीन कराने के लिए प्रत्येक जनपद में पर्यवेक्षक तैनात किए गए हैं। जनपद में पर्यवेक्षक मुकेश रायजादा बनाए गए हैं। मंगलवार को पर्यवेक्षक मुकेश रायजादा ने आठ परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। जिसमें बुंदेलखंड इंटर कॉलेज जाखलौन, जिला परिषद इंटर कॉलेज पाली, सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज पाली, राजकीय हाईस्कूल निवाई, किसान इंटर कॉलेज बिरधा, राजकीय इंटर कॉलेज ललितपुर, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज ललितपुर व वर्णी जैन इंटर कॉलेज ललितपुर शामिल रहे।