Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Bloody clash between two parties over land dispute, seven injured

Lalitpur News: जमीनी विवाद में दो पक्षों में हुआ खूनी संघर्ष, सात घायल

Wed, 15 Oct 2025 01:32 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 15 Oct 2025 01:32 AM IST
विज्ञापन
Bloody clash between two parties over land dispute, seven injured
- ग्राम पिपरिया में हुई घटना, शांति व्यवस्था के लिए गांव में पुलिस तैनात
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पाली। जमीनी विवाद को लेकर मंगलवार को ग्राम पिपरिया जागीर में दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष हो गया। जिसमें दोनों पक्षों के सात लोग गंभीर घायल हो गए। घायलों को पुलिस ने इलाज के लिए बिरधा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस तैनात हैं।
ग्रामीणों के मुताबिक पिपरिया जागीर गांव में दो परिवारों के बीच लंबे समय से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। सोमवार को एक पक्ष ने विवादित जमीन को जोतने का प्रयास किया था। जिस कारण दूसरा पक्ष आक्रोशित हो गया था। देखते ही देखते दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और गाली-कहासुनी के बाद एक-दूसरे के साथ मारपीट करने लगे। दोनों तरफ से लाठी-डंडे और धारदार हथियारों से दोनों पक्ष के लोग घायल होने लगे। गांव के लोगों ने किसी तरह बीच-बचाव किया और पुलिस को सूचना दी। गांव में खूनी संघर्ष होने की सूचना पर थाना पाली प्रभारी निरीक्षक दीपक कुमार पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे। इस संघर्ष में एक पक्ष के लाड़कुंवर (55), प्रकाश (45), भारतसिंह (40), तेजसिंह (38), पंकज (28) निवासी पिपरिया जागीर घायल हुए थे। जबकि दूसरे पक्ष के बुंदेल (50), नंदराम (30) घायल हैं। सभी घायलों को पुलिस ने इलाज के लिए बिरधा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों के बीच भूमि की सीमांकन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। जमीन पर कब्जे को लेकर बात इतनी बढ़ गई कि मंगलवार को दोनों तरफ लोग आमने-सामने आ गए और लाठी-डंडे चलने लगे। गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए एहतियातन पुलिस बल तैनात किया गया है। वहीं, पुलिस घटना को लेकर आगे की कार्रवाई करने में जुट गई है।
विज्ञापन

------
सूचना मिलने पर तत्काल मौके पर पहुंच कर घायलों को सीएचसी बिरधा इलाज को भेजा गया है। दोनों पक्षों के सात लोग घायल हैं। खेत बोने को लेकर विवाद हो गया था। दोनों पक्षों की ओर से अभी कोई तहरीर नहीं दी गई है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

दीपक कुमार, थाना पाली प्रभारी निरीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed