{"_id":"62fe9a445828165a2d4ac466","slug":"bjym-mandal-general-secretary-accuses-lekhpal-of-ruining-the-land-lalitpur-news-jhs226953859","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजयुमो मंडल महामंत्री ने लेखपाल पर लगाए भूमि को खुर्द-बुर्द करने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजयुमो मंडल महामंत्री ने लेखपाल पर लगाए भूमि को खुर्द-बुर्द करने का आरोप
विज्ञापन
ललितपुर। ग्राम समाज की भूमि के खसरे को खुर्द-बुर्द करने का आरोप लेखपाल पर लगाते हुए भारतीय जनता युवा मोर्चा के बार मंडल महामंत्री ने जिलाधिकारी को दिए प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।
भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के बार मंडल महामंत्री गौरव दुबे ने जिलाधिकारी को एक पत्र दिया। जिसमें उन्होंने बताया कि ग्राम बार में ग्राम समाज की भूमि कई खसरों में दर्ज है। इस भूमि को राजस्व लेखपाल खुर्द बुर्द कर रहे हैं। गांव के कई लोगों के पास 24-25 वर्ष पुराने 750 वर्ग फुट के आवासीय पट्टों के अपुष्ट फोटो कॉपी के या मूल कागजात हैं। इसके साथ कई ऐसे लोग हैं जिनके प्रधानमंत्री आवास खेत पर बने है और गरीबी रेखा से ऊपर जीवन यापन कर रहे हैं।
दलालों के माध्यम से लेखपाल ऐसे लोगों को कब्जा करा रहा है। जबकि वास्तविक गरीब जिनके न तो पक्के मकान है और खपरैल मकान, उनको आवास नहीं दिए जा रहे हैं। इसके साथ आरोपी लेखपाल गांव में चार वर्ष से अधिक समय से तैनात है। पत्र में ग्राम समाज की जमीन की सुरक्षा के लिए जांच कराकर लेखपाल पर कार्रवाई करने की मांग जिलाधिकारी से की गई।
विज्ञापन
पत्र में चेतवानी दी गई कि लेखपाल ने ग्राम समाज की जमीन पर अवैध कब्जा कराया तो वह आमरण अनशन करने के लिए बाध्य होगा।