फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   BJP's support base increased in every civic body except Ranipur

Lalitpur News: रानीपुर छोड़ हर निकाय में भाजपा का बढ़ा जनाधार

Mon, 15 May 2023 12:08 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 15 May 2023 12:08 AM IST
विज्ञापन
BJP's support base increased in every civic body except Ranipur
झांसी। भले ही सत्ताधारी पार्टी को कुछ नगर पालिकाओं और नगर पंचायतों में कांग्रेस और निर्दलियों से हार मिली हो, मगर निकाय चुनाव में रानीपुर छोड़कर भाजपा का हर निकाय में जनाधार बढ़ा है। विपक्षी पार्टियों की दीवार धराशायी हुई है। ज्यादातर जगहों पर विपक्ष के वोट पहले से कम हुए हैं।
विज्ञापन

नगर निगम की सीट को मिलाकर झांसी में 13 नगर निकाय हैं। वर्ष 2017 के आंकड़ों को देखें तो भाजपा ने नगर निगम समेत चार सीटों पर जीत दर्ज की थी। जबकि, समाजवादी पार्टी के खाते में चार सीटें आई थीं। चार सीटों पर निर्दलियों ने कब्जा जमाया था। एक सीट पर कांग्रेस जीती थी। इस बार भाजपा के खाते में नगर निगम समेत छह सीटें आई हैं।
विज्ञापन

वहीं, छह सीटों पर निर्दलीय प्रत्याशी जीते हैं। एक सीट जीतने में कांग्रेस भी कामयाब हो गई है। जबकि, सपा को सभी सीटों पर हार का सामना करना पड़ा है। नगर निगम में इस बार भाजपा को 21.86 फीसदी वोट ज्यादा मिले हैं। कांग्रेस का वोट प्रतिशत 1.94 प्रतिशत बढ़ा है। वहीं, बसपा का जहां 17.8 फीसदी तो सपा का 3.19 प्रतिशत वोट कम हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर पालिका और नगर पंचायतों की बात करें तो रानीपुर ही एक मात्र ऐसी सीट है, जहां भाजपा का वोट प्रतिशत पिछली बार से 12.34 फीसदी कम हुआ है। बाकी सभी 12 सीटों पर भाजपा का जनाधार बढ़ा है। बसपा का पांच, कांग्रेस का तीन और सपा का सिर्फ दो सीटों पर वोट प्रतिशत बढ़ा है। ज्यादातर सीटों पर पार्टी का जनाधार कम हुआ है।



नगर पालिका सीटों पर वोट प्रतिशत में आया अंतर
.......................................................
परिषद भाजपा सपा बसपा कांग्रेस
बरुआसागर +26.4 - -4.0 -
गुरसराय +01.4 -3.7 -2.1 -3.8
समथर +14.5 +0.8 +16.1 +4.7
मऊरानीपुर +27.0 -35.2 -11.0 -3.7
(नोट: चिरगांव सीट निर्विरोध हो गई। रिक्त स्थान पर पार्टी ने चुनाव नहीं लड़ा। मऊरानीपुर में अपनादल एस ने प्रत्याशी उतारा। कई सीटों पर निर्दलीय जीते हैं।)


नगर पंचायत सीट पर वोट प्रतिशत में आया अंतर
.......................................................

परिषद भाजपा सपा बसपा कांग्रेस

एरच +9.17 -0.16 -4.3 -1.37

बड़ागांव +6.76 - +1.6 +16.0

टोड़ीफतेहपुर +18.0 +2.9 +11.6 -

मोंठ +14.2 -18.8 +6.08 -4.07
कटेरा +14.32 -34.5 - +10.5
रानीपुर -12.3 -11.4 +0.41 -8.65
गरौठा +4.83 -2.83 -8.58 -6.09
(नोट: रिक्त स्थान पर पार्टी ने इस बार चुनाव नहीं लड़ा। इसलिए वोट प्रतिशत घटने-बढ़ने का अंतर नहीं पता चल सका।)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed