फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   BJP's strategy started changing as soon as body election reservation changed

Lalitpur News: निकाय चुनाव आरक्षण बदलते ही भाजपा की बदलने लगी रणनीति

Sat, 08 Apr 2023 11:31 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 08 Apr 2023 11:31 PM IST
विज्ञापन
BJP's strategy started changing as soon as body election reservation changed
ललितपुर। निकाय चुनाव में आरक्षण बदलते ही भाजपा की रणनीति में बदलाव आने लगा है। कारण साफ है कि अब से पहले निकाय चुनाव की घोषणा के बाद उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य जनपदीय दौरे पर आए थे लेकिन यह पहला मौका है जब सीट महिला होने के बाद उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने यहां आकर पार्टी पदाधिकारियों से लेकर कार्यकर्ताओं की हौसला अफजाई की और चुनाव जीतने का गुरुमंत्र भी दे गए।
विज्ञापन

जनपद में एक नगर पालिका व तीन नगर पंचायतों में होने वाले निकाय चुनाव में आरक्षण सूची में बदलाव होते ही
राजनैतिक समीकरण बदलने शुरू हो गए हैं। नगर पालिका की सीट पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित होने पर पहले सामान्य वर्ग के दावेदार निराश हो गए थे। लेकिन नई आरक्षण सूची में नगर पालिका व नगर पंचायत महरौनी महिला सीट व नगर पंचायत पाली व तालबेहट अनारक्षित होेने से समान्य वर्ग के दोदार फिर सक्रिय हो गए। सर्वाधिक दावेदार भाजपा के होने के कारण पार्टी में कही टूट न हो जाए इसको मद्देनजर पिछले दिनों यहां आए कानपुर बुंदेलखंड के क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल ने साफ कह दिया था कि पार्टी जिसे टिकट देगी उसी के लिए सब लोगों को जुट जाना है। शनिवार को यहां आए उपमुख्यमंत्री ने पार्टी कार्यालय पर जहां सहरिया समुदाय को यह बताने में चूक नहीं की कि सरकार ने उनके लिए कितनी योजनाएं चलाई हैं वहीं पार्टी पदाधिकारियों व जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक कर उन्हें सरकार की योजनाएं जनजन तक पहुंचाकर उन्हें लाभान्वित कराने की सलाह दी। उन्होंने करीब 40 मिनट के दौरान पार्टी पदाधिकारियों का उत्साह बढ़ाते हुए उन्हें जीत का मंत्र भी समझा गए।
विज्ञापन

0000000000
ये रहे मौजूद
भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ता सम्मेलन में जिलाध्यक्ष राजकुमार जैन,श्रम सेवा राज्यमंत्री मनोहर लाल पंथ,शिक्षक विधायक डॉ. बाबू लाल तिवारी, सदर विधायक रामरतन कुशवाहा, युवा मोर्चा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष गौरव गौतम, अनुसुचित जनजाति मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष घासीराम सहरिया,कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र के उपाध्यक्ष एवं जिला प्रभारी डॉ.अनिल यादव, जिला पंचायत सदस्य कैलाश नारायण निरंजन, पूर्व अध्यक्ष प्रदीप चौबे, हरिराम निरंजन, रमेश कुमार सिंह लोधी, प्रेम चंद पटेल, जिला महामंत्री बब्बू राजा बुंदेला, बंशीधर श्रीवास ,महेश श्रीवास्तव ,बलराम सिंह लोधी, निवर्तमान अध्यक्ष रजनी साहू ,जिला कोषाध्यक्ष रामेश्वर प्रसाद सड़ैया, जिला मीडिया प्रभारी देवेंद्र गुरु,जिला उपाध्यक्ष हरिश्चंद्र रावत, आशीष रावत, बसंती लारिया, किरण सेन, हरी सिंह बुंदेला,धर्मेंद्र पाठक, नगर अध्यक्ष मनीष अग्रवाल,मोर्चा अध्यक्ष गण नीतेश संज्ञा, नासिर मंसूरी, लक्ष्मी रावत, सुरेंद्र रजक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed