फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   BJP surrounded on the issue of power cut, said - the problem will reach the Chief Minister

विद्युत कटौती के मुद्दे पर घिरे भाजपाई, कहा - मुख्यमंत्री तक पहुंचेगी समस्या

Fri, 03 Jun 2022 01:42 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jun 2022 01:42 AM IST
विज्ञापन
BJP surrounded on the issue of power cut, said - the problem will reach the Chief Minister
ललितपुर। केंद्र सरकार के आठ साल बेमिसाल बताते हुए बृहस्पतिवार को भाजपा नेता उस समय सवालों में घिर गए जब बातचीत के दौरान बिजली गुल हो गई। सरकार का बचाव करते हुए भाजपा नेताओं ने कहा कि यह स्थानीय मुद्दा है। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में बदहाल बिजली व्यवस्था की शिकायत मुख्यमंत्री से की जाएगी। उन्होंने सरकार की उपलब्धियों का बखान करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सबका साथ सबका विकास की तर्ज पर काम किया। जिससे समाज के प्रत्येक पात्र व्यक्ति को योजनाओं का लाभ मिला है।
विज्ञापन

हाईवे स्थित भाजपा कार्यालय पर आयोजित प्रेसवार्ता में पार्टी के जिला प्रभारी अनिल यादव, जिलाध्यक्ष राजकुमार जैन एवं सदर विधायक रामरतन कुशवाहा ने केंद्र सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों का बखान किया। उन्होंने कहा कि आज दुनिया में भारत की साख बढ़ी है। देश की अर्थव्यवस्था सुधरने के साथ ही कोविड टीकाकरण कराकर दुनिया में भारत ने एक मिसाल पेश की है। वार्ता के दौरान करीब 12 बजे अचानक से बिजली चली जाने से माइक बंद हो गया। इस पर मीडिया कर्मियों ने भाजपा के पदाधिकारियों व वहां बैठे जनप्रतिनिधियों से बिजली व्यवस्था को लेकर सवाल दागना शुरू कर दिया। कहा कि शहर में बिजली की काफी खराब व्यवस्था है। 24 घंटे के रोस्टर के सापेक्ष 14 घंटे तक सप्लाई नहीं मिल पा रही है। ग्रामीण क्षेत्रों में स्थिति तो और भी बदतर है। सरकार के तमाम दावों के बाद भी भ्रष्टाचार पर अंकुश नहीं लग पा रहा है। इन सवालों से घिरे भाजपा नेताओं जिला प्रभारी अनिल यादव ने सरकार का बचाव करते हुए कहा कि जो भी शिकायतें मिली हैं, उनका शासन को भेजकर निस्तारण कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि आठ साल बेमिसाल का रिपोर्ट कार्ड पूरे प्रदेश को लेकर तैयार किया गया। इसमें इस जिले की स्थिति को नहीं रखा गया है। इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष कैलाश नारायण निरंजन, पालिकाध्यक्ष रजनी साहू, निवर्तमान भाजपा जिलाध्यक्ष जगदीश सिंह लोधी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विद्युत अधिकारी नहीं उठाते फोन
बिजली की अघोषित कटौती से जहां आम जनता परेशान हैं, तो वहीं अधिकारी उपभोक्ताओं के सीयूजी नंबर तक नहीं उठाते हैं। यह मामला उठाते हुए पत्रकारों ने कहा कि अगर आप विश्वास नहीं करते तो खुद नंबर लगाकर देख लें पता चल जाएगा कि वह कितना सच कह रहे हैं। माहौल को गंभीरता से लेते हुए किसी भाजपा नेता अथवा विधायक ने विभागीय अधिकारियों को कॉल करना उचित नहीं समझा। कहा कि वह इस संबंध में उच्चाधिकारियों से बात करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed