फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   BJP people counted the achievements of the government in the public relations campaign

Lalitpur News: भाजपाइयों ने जनसंपर्क अभियान में गिनाई सरकार की उपलब्धियां

Sat, 01 Jul 2023 12:04 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर Updated Sat, 01 Jul 2023 12:04 AM IST
विज्ञापन
BJP people counted the achievements of the government in the public relations campaign
बार मंडल के सभी बूथों पर चलाया महाजनसंपर्क अभियान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। भाजपा मंडल बार की तरफ से शुक्रवार को भाजपा के नौ साल पूरे होने पर बार में महाजनसंपर्क अभियान चलाया गया।इस दौरान भाजपाइयों ने सरकार की उपलब्धियां बताईं। मुख्य अतिथि सदर विधायक रामरतन कुशवाहा व विशिष्ट अतिथि भाजपा किसान मोर्चा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अजय पटेरिया मौजूद रहे।

महाजनसंपर्क अभियान के तहत बार मंडल के 11 शक्ति केंद्रों के सभी 75 बूथों पर मेरा बूथ सबसे मजबूत, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नौ साल बेमिसाल कार्यक्रम चलाकर महा जनसंपर्क किया गया। भाजपा मंडल अध्यक्ष हरपाल सिंह सिसोदिया के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने मंडल के सभी बूथों पर जाकर सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। केंद्र में भाजपा सरकार आने के बाद आज हर गरीब के पास पक्का आवास, शौचालय, हर घर नल जल योजना के तहत स्वच्छ पानी, स्वास्थ्य बीमा, उज्ज्वला योजना के द्वारा निशुल्क गैस कनेक्शन मिले हैं। इस मौके पर सदर विधायक रामरतन कुशवाहा, भाजपा किसान मोर्चा क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अजय पटेरिया, भाजपा मंडल अध्यक्ष हरपाल सिंह सिसौदिया, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि कल्याण सिंह लोधी, संग्राम सिंह राजपूत, बृजेश रावत, नीरज मिश्रा, राजेंद्र राजपूत, भूपेंद्र सिंह चौहान, कमलेश पुरोहित, रामबिहारी रिछारिया, हन्नू कुशवाहा, डॉ. आशुतोष गोस्वामी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed