फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   BJP Members opposed the Jiladhyach policy

भाजपाइयों ने भाजपा जिलाध्यक्ष की नीतियों का किया विरोध

Tue, 25 Feb 2020 12:48 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 25 Feb 2020 12:48 AM IST
विज्ञापन
BJP Members opposed the Jiladhyach policy
बैठक करते भारतीय जनता पार्टी के असंतुष्ट कार्यकर्ता - फोटो : LALITPUR
ललितपुर। भारतीय जनता पार्टी में जिलाध्यक्ष को लेकर घमासान शुरू हो गया है। पार्टी के कुछ कार्यकर्ताओं ने बैठक करके जिलाध्यक्ष का खुलकर विरोध किया।
विज्ञापन

सोमवार को पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक शिवशंकर तिवारी की अध्यक्षता में तुवन मंदिर प्रांगण में हुई। वक्ताओं ने आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा में लगातार कार्यकर्ताओं की उपेक्षा की जा रही है। संगठन में निर्वाचित जिलाध्यक्ष एवं उनके द्वारा नियुक्त किए गए कुछ पदाधिकारी पार्टी की नीतियों के विपरीत कार्य कर रहे हैं।
वर्तमान में बनाए गए जिलाध्यक्ष भी पार्टी के मूल कार्यकर्ता कभी नहीं रहे। उन्होंने भिन्न-भिन्न पार्टियों में रहकर कार्य किया है। कार्यकर्ताओं ने एक मत से यह निर्णय लिया है कि ऐसे पदाधिकारियों के खिलाफ लखनऊ एवं दिल्ली तक जानकारी भेजेंगे। जनता के लिए कार्य करने वाले कार्यकर्ता को जिलाध्यक्ष बनाने की मांग करेंगे। जब तक जिलाध्यक्ष को नहीं बदला जाता, तब तक वह उन्हें स्वीकार नहीं करेंगे।
विज्ञापन

बैठक की अध्यक्षता पूर्व मंडल अध्यक्ष शिवशंकर तिवारी एवं संचालन डा. बीआर विश्वकर्मा ने किया। आभार प्रताप विक्रम यादव ने व्यक्त किया। इस मौके पर पूर्व मंडल अध्यक्ष सुनील वैद्य सोजना, प्रदीप खटीक, रामसिंह परमार, पूर्व जिलाध्यक्ष भाजयुमो चंद्रशेखर दुबे, किसान मोर्चा महरौनी के हरेराम दीक्षित, बूथ अध्यक्ष बंट डा.माधव पाठक, पूर्व जिला उपाध्यक्ष डा.बीआर विश्वकर्मा, विधानसभा संयोजक महरौनी अरविंद कौशिक, बूथ अध्यक्ष सतरवांस रामस्वरुप कुशवाहा, पिछड़ा वर्ग मोर्चा के हरीओम निरंजन, बूथ अध्यक्ष मिर्चवारा राजेश पटेल, बूथ अध्यक्ष जमना प्रसाद विश्वकर्मा, पूर्व जिला महामंत्री युवा मोर्चा अमित तिवारी, पूर्व मंडल उपाध्यक्ष महरौनी रामलाल यादव, पूर्व सेक्टर संयोजक चंद्रभान, पूर्व मंडल अध्यक्ष सोजना वीरचंद्र जैन, हरिराम राजपूत जखौरा, अरविंद टोंटे बरदोरिया, अमरपाल सिंह तोमर, परमानंद कुशाहा, रतिराम कुशवाहा, डा.सुशील विश्वकर्मा, भगत सिंह पटेल, अवध विहारी पटैरिया, पूर्व जिलामंत्री प्रताप विक्रम सिंह, केशव साहू, जगदीश पाराशर, राजेश तिवारी, टीटू पटैरिया, अजीत सिंह, आदित्य नारायण तिवारी, इंदर सिंह लोधी, अरविंद राजपूत मसौरा, राघवेंद्र राजपूत, रामप्रताप सिंह परमार, विशाल नामदेव, ऋषभ रजक, सचिन रजक, बृजेश तिवारी, पुष्पेंद्र मिश्रा, शैलू मिश्रा, शिवशंकर तिवारी, रविंद्र कुमार उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------
भाजपा देश की बड़ी पार्टी है। कुछ कार्यकर्ता नाराज हो सकते हैं, उन्हें मना लिया जाएगा। वह हमारे कार्यकर्ता हैं, उनसे बात करेंगे। वह मान जाएंगे।
- जगदीश सिंह लोधी, भाजपा जिलाध्यक्ष।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed