फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   BJP captures the post of Lalitpur municipality president

Lalitpur News: ललितपुर नगर पालिका अध्यक्ष पद पर भाजपा का कब्जा तालबेहट पर भाजपा का कब्जा

Sun, 14 May 2023 12:50 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 14 May 2023 12:50 AM IST
विज्ञापन
BJP captures the post of Lalitpur municipality president
ललितपुर। नगर निकाय चुनाव में नगर पालिका परिषद ललितपुर और नगर पंचायत तालबेहट सीट पर भाजपा ने कब्जा कर लिया। वहीं नगर पंचायत महरौनी और पाली में निर्दलीय प्रत्याशी जीते।
विज्ञापन

शनिवार को सुबह से हुई मतगणना में एक-एक कर परिणाम आते गए। ललितपुर नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष पद की भाजपा प्रत्याशी सरला जैन ने आसानी से बसपा की क्रांति राकेश कुशवाहा को हरा दिया। सरला जैन को 31469 और प्रतिद्वंद्वी बसपा की क्रांति राकेश कुशवाहा को 21661 मत मिले। इस तरह भाजपा की सरला जैन 9808 मतों से विजयी हुईं। वहीं नगर पंचायत तालबेहट में भाजपा प्रत्याशी पुनीत सिंह परिहार ने जीत दर्ज की। उन्हें 6251 मत मिले, जबकि निर्दलीय प्रत्याशी अवधेश अड़जरिया 1950 मत पाकर दूसरे स्थान पर रहे। भाजपा प्रत्याशी 4301 मतों से जीते।
विज्ञापन

उधर, नगर पंचायत महरौनी में सपा समर्थित निर्दलीय प्रत्याशी नीलम बड़ौनिया ने जीत दर्ज की। उन्हें 4744 मत मिले। जबकि भाजपा प्रत्याशी कृष्णा सिंह को 3117 मत ही मिले। नीलम ने 1627 मतों से जीत दर्ज की। पाली नगर पंचायत में भी निर्दलीय प्रत्याशी मनीष तिवारी को जीत मिली। उन्हें 2445 मत मिले, जबकि भाजपा प्रत्याशी कमलेश कुमार को 2192 वोट मिले। सभासद की अधिकांश सीटों पर निर्दलीयों को सफलता मिली। विजयी प्रत्याशियों को जीत का प्रमाणपत्र दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed