{"_id":"6a94852ed37378a2c90d4be6","slug":"bizarre-theft-14-goats-stolen-using-a-private-ambulance-lalitpur-news-c-131-1-ltp1005-162269-2026-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: मीठे पर कड़ा पहरा, थोक विक्रेताओं के स्टॉक की लिमिट तय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: मीठे पर कड़ा पहरा, थोक विक्रेताओं के स्टॉक की लिमिट तय
Mon, 31 Aug 2026 01:01 AM IST
झांसी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
Updated Mon, 31 Aug 2026 01:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ललितपुर। विपणन विभाग द्वारा शनिवार को शहर में थोक विक्रेताओं द्वारा चीनी के स्टॉक की जांच की गई। थोक विक्रेताओं द्वारा हर शुक्रवार को चीनी का स्टॉक पोर्टल पर अपडेट किया जा रहा है। जांच के दौरान जनपद में नौ थोक विक्रेताओं के यहां चीनी का कुल स्टॉक 5,014.75 क्विंटल पाया गया।
चीनी के दाम सत्तर रुपये प्रति किलोग्राम से अधिक पर पहुंचने पर जिला प्रशासन की निगरानी में खाद्य विपणन विभाग द्वारा चीनी के थोक व्यापारियों के चीनी का स्टॉक शनिवार को फिर से जांचा गया।
चीनी के दामों में भारी उछाल के बाद जिलाधिकारी सत्यप्रकाश के निर्देश पर जिला खाद्य विपणन अधिकारी विभाग की टीम ने जनपद में बीते रोज शनिवार को चीनी के बड़े डीलरों के यहां पहुंचकर चीनी के स्टॉक की जांच की। टीम ने स्टॉक का विवरण लेने के साथ ही डीलरों को उचित दाम पर ही चीनी प्राप्त कराए जाने के निर्देश दिए। बताया कि चीनी का नया स्टॉक साठ रुपये तक ही सीमित रखने के कड़े निर्देश दिए गए हैं। खाद्य विपणन अधिकारी चामुंडा प्रसाद पांडेय ने संबंधित चीनी डीलरों को चीनी की चार हजार क्विंटल की स्टॉक लिमिट से अवगत कराते हुए निर्देश दिए कि सभी डीलर प्रत्येक शुक्रवार को सरकार के पोर्टल पर उपलब्ध स्टॉक की घोषणा अनिवार्य रूप से किए जाने की बात कही है। उन्होंने सभी डीलरों को निर्देश दिए कि किसी भी दशा में चीनी की प्राप्ति की तारीख से पंद्रह दिन में ही चीनी का निस्तारण कराने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
-- -- --
जिले में 5,014 क्विंटल चीनी है उपलब्ध
पोर्टल पर पंजीकृत फर्म - घोषित स्टॉक की मात्रा
सजल इंटर प्राइजेज- 882.50 क्विंटल
शास्त्री ट्रेडर्स- 380 क्विंटल
अंशुल ट्रेडर्स- 45 क्विंटल
गोरीशंकर गोरधनदास- 896 क्विंटल
पदम पारस ट्रेडर्स- 1106 क्विंटल
अरहम- 1372.25 क्विंटल
धन्य कुमार, राकेश कुमार- 15.50 मीट्रिक टन
श्रीजी शंकर इंटरप्राइजेज- 200 क्विंटल
श्रीजी कार्पेारेशन- 16 क्विंटल