फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Birth anniversary of Lord Chitragupta Maharaj celebrated with pomp

Lalitpur News: धूमधाम से मनाया गया भगवान चित्रगुप्त महाराज का जन्मोत्सव

Thu, 16 May 2024 02:52 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 16 May 2024 02:52 AM IST
विज्ञापन
Birth anniversary of Lord Chitragupta Maharaj celebrated with pomp
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। भगवान चित्रगुप्त कायस्थ सभा व अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के संयुक्त तत्वावधान में तालाबपुरा स्थित नरसिंह धर्मशाला में भगवान चित्रगुप्त का जन्मोत्सव मनाया गया। बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस दौरान परीक्षाओं में अव्वल आने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान चित्रगुप्त की प्रतिमा पर माल्यार्पण व विधि विधान से पूजन अर्चन कर किया गया। हवन में समाज के लोगों ने आहुतियां देकर विश्वशांति की मंगल कामना की। अध्यक्ष राकेश श्रीवास्तव ने कहा कि धरती के समस्त प्राणियों का लेखाजोखा करने के लिए ब्रह्मा जी की काया से उत्पन्न भगवान चित्रगुप्त कायस्थ समाज के आराध्य हैं। कायस्थ समाज कलम का धनी होता है और आदिकाल से लिखा-पढ़ी का कार्य करता रहा है। कार्यक्रम के बाद भोजन प्रसादी का आयोजन किया गया। इस दौरान अखिल भारतीय कायस्थ महासभा अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह, मंत्री संजय श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष हरीराम खरे, अनूप श्रीवास्तव, तेजस्व श्रीवास्तव, आलोक खरे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed