फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Birdha Hostel team hoisted the flag in Under-19 category

Lalitpur News: अंडर-19 वर्ग में बिरधा हॉस्टल की टीम ने लहराया परचम

Sat, 12 Sep 2026 01:58 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 12 Sep 2026 01:58 AM IST
विज्ञापन
Birdha Hostel team hoisted the flag in Under-19 category
बिरधा (ललितपुर)। झांसी के बड़ागांव में 70वीं मंडलीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता संपन्न हुई। इसमें माया ज्ञानोदय संस्कार अकैडमी बिरधा हॉस्टल की टीमों ने शानदार प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

अंडर 19 वर्ग में बिरधा हॉस्टल की टीम ने मऊरानीपुर को हराया। यह मैच बिरधा हॉस्टल ने 25-11 और 25-17 के स्कोर से जीता। इस जीत के साथ टीम ने मंडल की ओर से राज्य स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता में अपनी जगह पक्की की। अंडर 17 वर्ग में ललितपुर व झांसी और ललितपुर व जालौन के मध्य मैच हुए। इन मैचों में बिरधा हॉस्टल के विद्यार्थियों ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन


राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन
मंडल की ओर से अंडर 17 वर्ग में बिरधा हॉस्टल के चार विद्यार्थियों का चयन हुआ। अंडर 19 वर्ग में सात विद्यार्थियों को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए टीम में जगह मिली। अब ये सभी विद्यार्थी झांसी मंडल की ओर से राज्य स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता में मंडल का प्रतिनिधित्व करेंगे। यह प्रतियोगिता प्रयागराज में आयोजित होगी। जिला क्रीड़ा सचिव आशीष वर्मा,गवर्नमेंट हाई स्कूल बार प्रधानाचार्य व वरिष्ठ पीटीआई जलील खान, पीटीआई संतोष पटेल उपस्थित रहे। सभी ने चयनित विद्यार्थियों को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में चयन होने के लिए बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed