फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Bills worth Rs 5.96 crore were paid

Lalitpur News: 5.96 करोड़ के बिलों का किया गया भुगतान

Tue, 01 Apr 2025 01:00 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 01 Apr 2025 01:00 AM IST
विज्ञापन
Bills worth Rs 5.96 crore were paid
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। वित्तीय वर्ष के अंतिम दिन कोषागार में गहमागहमी रही। ईद की छुट्टी के बाद भी दिनभर सभी विभागों के बिल वाउचर जमा हुए। अंतिम दिन रात्रि आठ बजे तक 5.96 करोड़ रुपये के बिल कोषागार को प्राप्त हुए। अधिकांश बिल उन विभागों के रहे, जिनका शासन से बजट हाल में प्राप्त हुआ है। कोषागार के आंकड़ों के अनुसार जनपद में शतप्रतिशत बजट का उपभोग हो चुका है।
जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी ने 25 मार्च से पूर्व विभागीय बजट के उपभोग के निर्देश जारी किए थे। कोषागार से भी सभी विभागों में लगातार संपर्क किया गया, यही कारण रहा कि बजट का शतप्रतिशत उपभोग हो सका। अंतिम दिन सर्वाधिक बिल कोषागार में सिंचाई विभाग, लोक निर्माण विभाग, बेसिक शिक्षा विभाग व लघु सिंचाई विभाग के पहुंचे।
विज्ञापन

सोमवार को 5.96 करोड़ का बिल कोषागार के जमा किए गए। सबसे बड़ा बिल 46 लाख रुपये का लोक निर्माण विभाग का पास हुआ है।
जिलाधिकारी ने मार्च के प्रथम सप्ताह में ही सभी विभागों को सख्त आदेश किए थे कि वह विभागीय बजट का शतप्रतिशत उपभोग करें। 30 व 31 मार्च को उन्हीं बिलों का भुगतान किया गया, जिन विभागों का अंतिम चरण में शासन से बजट भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed