फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   bike slipped, raider died

सड़क दुर्घटना में बाइक सवार की मौत

Thu, 24 Jun 2021 01:25 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 24 Jun 2021 01:25 AM IST
विज्ञापन
bike slipped, raider died
मनोहर पाल(फाइल फोटो)। - फोटो : LALITPUR
ललितपुर। थाना बानपुर के अंतर्गत गोलिया घाट के पास तेज रफ्तार बाइक फिसलने से एक युवक की मौत हो गई। जानकारी मिलने पर बानपुर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक की एक माह पहले ही शादी हुई थी।
विज्ञापन

थाना बार क्षेत्र के ग्राम रजपुरा-पारौन निवासी मनोहर पाल (20) पुत्र नेतराम पाल मंगलवार की शाम को बानपुर के आगे किसी काम से जा रहा था। अभी वह कस्बा बानपुर से करीब तीन किलोमीटर दूर गोलिया घाट के पास ही पहुंचा था कि सड़क खराब होने के चलते उसकी तेज रफ्तार बाइक फिसलकर गिर गई और वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी मिलने पर थाना बानपुर पुलिस मौके पर पहुंच गई और उसे बेसुध अवस्था में उपचार के लिए बानपुर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गई, लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

करीब एक घंटे बाद मृतक के भाई रघुवीर पाल ने उसके मोबाइल पर फोन किया तो बानपुर पुलिस ने फोन उठाकर घटना की जानकारी दी। जिस पर परिजन मौके पर पहुंच गए । भाई रघुवीर पाल ने बताया कि मनोहर की शादी एक माह पहले 23 मई को मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ जिला के ग्राम अस्तौन में हुई थी। मृतक दो भाई व एक बहन में बड़ा था। बानपुर थानाध्यक्ष अलमा अहिरवार ने बताया कि युवक की बाइक की रफ्तार तेज होने और सड़क खराब होने के कारण गाड़ी फिसल गई, जिसके चलते उसकी मौत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed