फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Bike slipped due to Anna animal coming in front, son-in-law dies

अन्ना जानवर सामने आने से बाइक फिसली, दामाद की मौत

Tue, 05 Jul 2022 01:18 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 05 Jul 2022 01:18 AM IST
विज्ञापन
Bike slipped due to Anna animal coming in front, son-in-law dies
ललितपुर। थाना मदनपुर क्षेत्र के गांव पहाड़ीकलां के कठा नाला के पास मवेशी सामने आ जाने से बाइक फिसल गई। जिससे बाइक पर सवार दामाद, सास, साला और उसका बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की मदद से उन्हें 108 एंबुलेंस बुलाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मड़ावरा ले गए। जहां चिकित्सकों ने मध्य प्रदेश के थाना बांदरी के गांव नेतना निवासी वीरेंद्र यादव (25) को मृत घोषित कर दिया। जबकि उसकी सास सुशीला रानी, साला हेमराज और उसका मासूम बेटा घायल हो गए। जिनका सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

मध्य प्रदेश के जिला सागर के थाना बांदरी अंतर्गत गांव नेतना निवासी वीरेंद्र यादव (25) की पत्नी निधि को सांप ने काट लिया था। जिसके चलते वह अपनी पत्नी निधि को झाड़ फूंक के लिए टीकमगढ़ के बगाज माता मंदिर ले जा रहा था। उसके साथ बाइक पर उसकी सास, साला एवं उसका छह वर्षीय बेटा भी था। जबकि दूसरी बाइक पर उसकी पत्नी और दूसरा साला था। झाड़फूंक कराने के बाद लौटते समय जब वह थाना मदनपुर क्षेत्र के ग्राम पहाड़ीकलां के कठा नाला के पास पहुंचा, तो सड़क पर मवेशी सामने आ जाने से वीरेंद्र की बाइक फिसलकर काफी दूर तक घिसटती चली गई। जिससे वीरेंद्र, उसकी सास, साला एवं उसका छह वर्षीय बेटा भी घायल हो गया। राहगीरों की मदद से सभी घायलों को एंबुलेंस बुलाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मड़ावरा ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने परीक्षण उपरांत वीरेंद्र को मृत घोषित कर दिया। जबकि बाकी घायलों का उपचार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed