फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   bike ryder injured, bike accident, critikal damaged

बाइक सवार सफाई कर्मी अनियंत्रित होकर गिरा, झाड़ू का डंडा जांघ में घुसकर पेट से निकला, गंभीर

Fri, 15 Oct 2021 01:54 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 15 Oct 2021 01:54 AM IST
विज्ञापन
bike ryder injured, bike accident, critikal damaged
युवक की जांघ में घुसा डंडा - फोटो : LALITPUR
ललितपुर। थाना मड़ावरा अंतर्गत ग्राम लखंजर में सफाई कार्य से लौटते समय एक बाइक सवार सफाईकर्मी जंगल में अचानक अनियंत्रित होकर बाइक से गिर गया। जिससे उसकी बाइक में लगा हुआ झाड़ू का बांस का डंडा उसकी जांघ के अंदर से पेट में घुसता हुआ पीठ से बाहर निकल आया। यह देख राहगीरों द्वारा उसे उपचार के लिए गंभीर हालत में जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसकी हालत खराब होने पर चिकित्सकों ने उसे झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
विज्ञापन

थाना मड़ावरा के ग्राम सोंरई निवासी अंबिका प्रसाद (46) पुत्र रामरतन पाटकार पंचायतीराज विभाग में सफाई कर्मी के पद पर कार्य करता है और उसकी ड्यूटी बृहस्पतिवार को ग्राम लखंजर में लगी थी। वह बृृहस्पतिवार को सुबह करीब दस बजे ड्यूटी करने के बाद बाइक पर झाडू लेकर वापस घर आ रहा था। जब वह ग्राम लखंजर के जंगल में पहुंचा तो उसे दो युवक दिखाई दिए, जिन्हें देखकर अचानक से वह डर गया और बाइक को तेज चलाकर भागने का प्रयास करने लगा। इस दौरान उसकी तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई, जिससे वह भी बाइक समेत जमीन पर घिसटता हुआ काफी दूर तक चला गया और झाडू में फंसा लगभग पांच फुट का डंडा उसकी जांघ में घुसता हुआ पेट व पीठ से लगभग तीन फुट अंदर जा धंसा। युवक लगभग तीन घंटे तक मौके पर ही पड़ा रहा। किसी प्रकार उसने इसकी सूचना परिजन को दी। जिस पर परिजन मौके पर पहुंचे और एंबुलेंस बुलाकर उसे उपचार के लिए पहले मड़ावरा ले गए, जहां से चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल और यहां भी उसकी हालत गंभीर होने पर उसे झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed