फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   bike ryder died by tractor hit

ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार की मौत

Wed, 24 Nov 2021 12:48 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 24 Nov 2021 12:48 AM IST
विज्ञापन
bike ryder died by tractor hit
ded body1.jpg - फोटो : ded body1.jpg
ललितपुर। थाना सोजना अंतर्गत ग्राम जमुनझर के पास ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार की झांसी में उपचार के दौरान मौत हो गई, जिस पर परिजन उसके शव को वापस ललितपुर ले आए। जहां कोतवाली पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

थाना सोजना के ग्राम गौना-कुसमाड़ निवासी रतीराम (40) पुत्र बल्दुआ अहिरवार सोमवार की दोपहर में करीब बारह बजे बाइक से दूसरे ग्राम जखौरा स्थित रिश्तेदारी में जा रहा था। अभी वह ग्राम जमुनझर के पास ही पहुंचा था कि सामने से आ रहे एक ट्रैक्टर ने उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी, जिस पर वह बाइक से उछलकर ट्रैक्टर के पहिया के नीचे आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों की मदद से उसे मड़ावरा सीएचसी ले जाया गया। जानकारी पर परिजन भी मड़ावरा पहुंच गए और वहां से उसे महरौनी और इसके बाद वहां से जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया, जहां उसकी हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई और परिजन उसके शव को वापस ललितपुर ले आए। जिला चिकित्सालय से मेमो मिलने पर कोतवाली पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उनके दो बेटी और एक बेटा है, जबकि वह चार भाइयों में छोटा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed