फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Bike riding miscreants snatched jewelry and purse from the couple

Lalitpur News: बाइक सवार बदमाशों ने दंपती से छीने जेवरात और पर्स

Tue, 06 May 2025 01:00 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 06 May 2025 01:00 AM IST
विज्ञापन
Bike riding miscreants snatched jewelry and purse from the couple
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। शादी समारोह से पति के साथ लौट रही महिला के गले से मंगलसूत्र, झुमकी और हाथ में लिए पर्स को छीनकर बाइक सवार दो बदमाश भाग गए।
थाना जखौरा के ग्राम गुरसौरा निवासी नंदकिशोर राजपूत रविवार शाम कोतवाली सदर अंतर्गत ग्राम कुआंतला में आयोजित शादी समारोह में शामिल होने के लिए पत्नी शिवानी के साथ आया था। देर रात पति-पत्नी बाइक से घर लौट रहे थे।
ग्राम करमुहारा के आगे नहर पटरी के समीप बाइक पर सवार दो बदमाशों ने शिवानी के गले से सोने का मंगलसूत्र, झुमकी और पर्स झपट्टा मारकर छीनकर लिया।
नंदकिशोर ने कुछ दूर तक पीछा किया, लेकिन बाइक सवार बदमाश तेजी से भाग निकले। देर रात पुलिस अधीक्षक मोहम्मद मुश्ताक, स्वाट, सर्विलांस, कोतवाली सदर पुलिस और थाना जखौरा पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन

एसपी ने पीड़ित दंपती से जानकारी ली। एसपी ने बदमाशों की धरपकड़ के लिए टीम गठित की है। जखौरा पुलिस ने दो अज्ञात बदमाशों के खिलाफ छिनैती की धारा में मुकदमा दर्ज किया है। ि
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed