{"_id":"62546ce0432bf56c72600d92","slug":"bike-riding-miscreants-fired-at-car","type":"story","status":"publish","title_hn":"ललितपुर: चार पहिया वाहन पर गोली चलने की सूचना पर दौड़ी पुलिस, बाल-बाल बचा कार सवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ललितपुर: चार पहिया वाहन पर गोली चलने की सूचना पर दौड़ी पुलिस, बाल-बाल बचा कार सवार
Mon, 11 Apr 2022 11:31 PM IST
आकाश दुबे
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
Published by: आकाश दुबे
Updated Mon, 11 Apr 2022 11:31 PM IST
सार
ललितपुर के मसौरा बैरियर स्थित पुल के पास कार पर बदमाशों ने फायरिंग कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल कर लौट आई। पुलिस मामले की तफ्तीश में जुटी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ललितपुर कोतवाली क्षेत्र में मसौरा बैरियर स्थित पुल के पास एक चार पहिया वाहन पर गोली चलने की सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। आरोप है कि कुछ बाइक सवारों ने गाड़ी पर गोली चला दी। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
ग्राम मसौरा खुर्द निवासी अखिलेश चौबे सोमवार की रात कार से ललितपुर अपने गांव जा रहे थे। वह मसौरा बैरियर के पुल के पास ही पहुंचे थे। आरोप लगाया है कि कुछ बाइक सवारों ने उसकी गाड़ी पर फायर कर दिया, इससे चालक साइड की ओर का कांच टूट गया और गाड़ी का एक टायर भी गोली लगने से पंचर हो गया है। जानकारी मिलने पर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार मिश्रा अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचेऔर घटनास्थल का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार मिश्रा ने बताया कि मामले की जांच कर रहे हैं कि गोली चली है या नहीं, जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन